लखनऊ स्थित चकबन्दी आयुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में चकबन्दी निदेशालय मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान कर्मचारियों में उत्साह देखा गया।चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, सहायक चुनाव अधिकारी दीपक कुमार और गोविन्द के निर्देशन में किया गया। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मतदान और मतगणना पूरी की गई। सूरज कुमार को संघ का अध्यक्ष चुना गया मतगणना के बाद सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए।मुख्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत सूरज कुमार को संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।पंकज यादव उपाध्यक्ष, महेन्द्र कुमार यादव महामंत्री और देवेन्द्र कुमार संगठन मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त, मो. जफर खां को संयुक्त मंत्री, अजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और आलोक वर्मा को ऑडिटर चुना गया। संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। महामंत्री महेन्द्र कुमार यादव ने सभी कर्मचारियों, चुनाव अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि संगठन सामूहिक प्रयासों से नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।


