शिवहर में कांग्रेस का प्रोटेस्ट, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया:गैस संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

शिवहर में कांग्रेस का प्रोटेस्ट, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया:गैस संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जताया विरोध

शिवहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन गढ़वा बाजार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में आगे बढ़े और सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ‘गैस की कमी के चलते इंडक्शन का सहारा ले रहे लोग’ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस की कमी के कारण आम लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। लोगों को घंटों लाइन में लगकर महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग गैस की कमी के चलते इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं, तब सरकार ने शाम के समय बिजली दरों में वृद्धि कर दी है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। शिवहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम ने बताया कि महंगाई चरम पर है और आम जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। ”महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और आने वाले समय में सरकार को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि राज्यभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और 3 अप्रैल को पटना में कांग्रेस का एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम के साथ जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण राउत, कोषाध्यक्ष मो. सद्दाम हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, मो. मुर्तुजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन गढ़वा बाजार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में आगे बढ़े और सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ‘गैस की कमी के चलते इंडक्शन का सहारा ले रहे लोग’ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस की कमी के कारण आम लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। लोगों को घंटों लाइन में लगकर महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग गैस की कमी के चलते इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं, तब सरकार ने शाम के समय बिजली दरों में वृद्धि कर दी है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। शिवहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम ने बताया कि महंगाई चरम पर है और आम जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। ”महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और आने वाले समय में सरकार को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि राज्यभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और 3 अप्रैल को पटना में कांग्रेस का एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम के साथ जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण राउत, कोषाध्यक्ष मो. सद्दाम हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, मो. मुर्तुजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *