मजदूरों के अधिकारों पर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास:भाजपा पर वादाखिलाफी और मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप

मजदूरों के अधिकारों पर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास:भाजपा पर वादाखिलाफी और मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप

उन्नाव में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को मजदूरों के अधिकारों और मनरेगा से जुड़ी मांगों को लेकर एक दिवसीय उपवास और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने और घोषणापत्र के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता तन्मय श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार मजदूरों के साथ लगातार छल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के उन मजदूरों को निशाना बना रही है, जो वास्तव में देश की बुनियाद हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा द्वारा अपने घोषणापत्र में घोषित 125 दिन के काम का वादा केवल एक “ड्रामा” और “ढकोसला” है। उन्होंने इसे न केवल मजदूरों बल्कि पूरे देश के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिन का सुनिश्चित रोजगार दिया जाता था। उस समय काम हो या न हो, मजदूरों को उनकी मजदूरी मिलती थी, जिससे उनके घर का खर्च चलता था। तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि आज मजदूर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और यह सवाल खड़ा हो गया है कि उसे न्याय मिलेगा भी या नहीं। उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार गांव-गांव जाकर सर्वे तो कर रही है, लेकिन मजदूर अपनी पीड़ा और समस्याएं कहां रखें। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार का ध्यान मजदूरों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए एक दिवसीय उपवास का रास्ता चुना है। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो मजदूरों के हक और सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रखर आंदोलन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मज़दूरों को उनका अधिकार दिलाने और उनकी आवाज़ को ऊपर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करेगी और भाजपा को अपने 125 दिन के झूठे वादे वापस लेने या उसे लागू करने के लिए मजबूर करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *