सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिहार चुनाव में भाजपा की ट्रेन रवानगी का विरोध; आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिहार चुनाव में भाजपा की ट्रेन रवानगी का विरोध; आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

बिहार चुनाव को लेकर हरियाणा के रेलवे स्टेशनों से भाजपा के निशान और प्रतीकों के साथ ट्रेनें रवाना किए जाने का आरोप के प्रदर्शन किया गया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनीपत जिले के रेलवे स्टेशन पर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ को चश्मे के माध्यम से दर्शाया गया। भाजपा और चुनाव आयोग का गठजोड़ सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जिला पार्षद संजय बड़वास निया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चश्मे के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया कि चुनाव आयोग को भाजपा ही दिखाई दे रही है। उनका कहना था कि खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और आयोग इस पर आंख मूंदे बैठा है। जनता का टैक्स, बिहार चुनाव में खर्च जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर पार्टी निशान के पट्टे पहनकर और उसी निशान की हरी झंडी दिखाकर बिहारी निवासियों को ट्रेन के माध्यम से रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है और भाजपा अपने बड़े नेताओं को खुश करने के लिए हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा बिहार चुनाव में खर्च कर रही है। प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात संजय बड़वासनिया ने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर और व्यापारी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने की बजाय धन का दुरुपयोग बिहार चुनाव में कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है जिसे हरियाणा की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान ये रहे शामिल इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रेम नारायण गुप्ता, प्रो. बंशीलाल (सेवानिवृत्त कर्मचारी), प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज, राकेश सौदा, बिंदी भारद्वाज, डॉ. राकेश कुमार, विनीत केतन, जयवीर राठी, सरदार इंद्रपाल, युधिष्ठिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बिहार चुनाव को लेकर हरियाणा के रेलवे स्टेशनों से भाजपा के निशान और प्रतीकों के साथ ट्रेनें रवाना किए जाने का आरोप के प्रदर्शन किया गया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनीपत जिले के रेलवे स्टेशन पर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ को चश्मे के माध्यम से दर्शाया गया। भाजपा और चुनाव आयोग का गठजोड़ सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जिला पार्षद संजय बड़वास निया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चश्मे के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया कि चुनाव आयोग को भाजपा ही दिखाई दे रही है। उनका कहना था कि खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और आयोग इस पर आंख मूंदे बैठा है। जनता का टैक्स, बिहार चुनाव में खर्च जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर पार्टी निशान के पट्टे पहनकर और उसी निशान की हरी झंडी दिखाकर बिहारी निवासियों को ट्रेन के माध्यम से रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है और भाजपा अपने बड़े नेताओं को खुश करने के लिए हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा बिहार चुनाव में खर्च कर रही है। प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात संजय बड़वासनिया ने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर और व्यापारी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने की बजाय धन का दुरुपयोग बिहार चुनाव में कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है जिसे हरियाणा की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान ये रहे शामिल इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रेम नारायण गुप्ता, प्रो. बंशीलाल (सेवानिवृत्त कर्मचारी), प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज, राकेश सौदा, बिंदी भारद्वाज, डॉ. राकेश कुमार, विनीत केतन, जयवीर राठी, सरदार इंद्रपाल, युधिष्ठिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *