बीकानेर में प्रदर्शन से पहले कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों का हमला:गोविन्दराम के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे; मधुमक्खियों के हमले से मची अफरातफरी

बीकानेर में प्रदर्शन से पहले कांग्रेसियों पर मधुमक्खियों का हमला:गोविन्दराम के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे; मधुमक्खियों के हमले से मची अफरातफरी

बीकानेर में बुधवार को शहर में कांग्रेस नेता स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के समर्थकों का प्रदर्शन उस समय अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। यह घटना गांधी मैदान में उस वक्त हुई, जब प्रदर्शनकारी एसपी को ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च शुरू करने वाले थे। कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल के कथित वायरल वीडियो के विरोध में डूडी समर्थक बड़ी संख्या में गांधी मैदान में एकत्रित हुए थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही मार्च शुरू होने वाला था, अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले में कई लोग घायल हुए। दो-तीन लोगों को अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस दौरान कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के भाई भगवानाराम डूडी को भी मधुमक्खियों ने काट लिया, जिसके बाद वे अपने वाहन में बैठकर मौके से रवाना हो गए। वहीं कांग्रेस नेता भंवर कूकणा भी इस हमले की चपेट में आए। बताया जा रहा है कि आसपास के गांवों और नोखा क्षेत्र से बड़ी संख्या में डूडी समर्थक इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। घटना के बाद कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। वीडियो : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *