एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने यह विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने इन मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। बढ़ते अपराध,नशे के खिलाफ आवाज उठाएगी कांग्रेस
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने इकट्ठे हुए और जम कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता के हितों की आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए शामिल इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, बलबीर सिंह, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन शामिल रहे | सौरव मिश्रा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी, ग्रामीण महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष नीलिमा शामल, सरोज चौधरी, राधा दीवान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


