कांग्रेस पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी:जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- ब्लॉक-बूथ स्तर पर लड़ेंगे जनहित की लड़ाई

कांग्रेस पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी:जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान बोले- ब्लॉक-बूथ स्तर पर लड़ेंगे जनहित की लड़ाई

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों और संगठन सृजन अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह भी तय हुआ कि विधानसभा स्तर पर पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर अलग-अलग समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठकें अगले 15 दिनों के भीतर पूरी करने का संकल्प लिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनावों में पार्टी के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। बैठक में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और सक्रिय नेताओं को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि ब्लॉक, नगर और बूथ स्तर पर जनहित के मुद्दों पर तेजी से लड़ाई लड़ी जाएगी। जियाउर्रहमान ने भाजपा की योगी-मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई का बोलबाला होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी और महत्व मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने किया। इस अवसर पर सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, किशन चौधरी, अनिल शर्मा, हिमाचल गुर्जर, मनीष चतुर्वेदी, डॉ. इरफान, मुकेश रजक, नईम मंसूरी, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, सचिन वशिष्ठ, प्रो. टेकचंद, राजकुमार बघेल, गुरबचन सिंह, इशू शर्मा, तरन्नुम खान, प्रशांत वाल्मीकि, आशु कुरैशी, विजय जैनवाल, पूजा शर्मा, हाजी फाजिल, मजहर अली, एसपी सिंह राजौरा, नूर मोहम्मद, इस्लामुद्दीन सैफी, जितेंद्र शर्मा, सलीम अहमद, जुबेर अहमद, चंद्रप्रकाश सिंह, मोहनलाल सिंह, अल्लाह दिया, शिखा गोस्वामी, अफसाना मलिक, नरेश भाटी, मौ. साहिल, रोहित चौधरी, राजू चौधरी और संजय सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *