कांग्रेस करेगी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम:औरंगाबाद में युवाओं से जुड़ने की अपील, कहा- प्रतिभा की पहचान कर पार्टी से जोड़ा जाएगा

औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा स्थित पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के आवास पर आज जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की गई। मगध जोन के प्रभारी सूरज कुमार राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 28 जनवरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई है। कार्यक्रम देश के 16 राज्यों में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें पार्टी और समाज के लिए आगे बढ़ने का अवसर देना है। जिला स्तर पर होगा प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कार्यक्रम के तहत युवाओं को जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक जुड़ने का मौका मिलेगा। जिन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, वैचारिक समझ और समाज सेवा की भावना है, वे इस कार्यक्रम के माध्यम से आगे आ सकते हैं। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए युवाओं को एक आवेदन पत्र भरना होगा, जिसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है। फार्म भरने के बाद प्रतिभाशाली युवाओं का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा और आगे उन्हें प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल युवाओं को मंच मिलेगा, बल्कि संगठन को भी नई ऊर्जा और नेतृत्व प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि आज कई ऐसे युवा हैं, जो राजनीति में रुचि रखते हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता। बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसे युवाओं को अवसर देना चाहते हैं। राहुल गांधी युवाओं के भविष्य और उनके सशक्तिकरण को लेकर गंभीर हैं। इस कार्यक्रम को लेकर चौपाल लगाकर, घर-घर जाकर और विभिन्न माध्यमों से बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नए सिरे से कांग्रेस संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। पूरे देश में संगठन सृजन का काम चल रहा है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम इसी सृजन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा, ताकि सरकार की विफलताओं को उजागर न किया जा सके। उन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह कार्रवाई उनकी आवाज दबाने के उद्देश्य से की गई है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिंह, नागेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, सोमनाथ शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में युवाओं से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम से जुड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की अपील की। औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा स्थित पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के आवास पर आज जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की गई। मगध जोन के प्रभारी सूरज कुमार राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 28 जनवरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई है। कार्यक्रम देश के 16 राज्यों में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें पार्टी और समाज के लिए आगे बढ़ने का अवसर देना है। जिला स्तर पर होगा प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कार्यक्रम के तहत युवाओं को जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक जुड़ने का मौका मिलेगा। जिन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, वैचारिक समझ और समाज सेवा की भावना है, वे इस कार्यक्रम के माध्यम से आगे आ सकते हैं। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए युवाओं को एक आवेदन पत्र भरना होगा, जिसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है। फार्म भरने के बाद प्रतिभाशाली युवाओं का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा और आगे उन्हें प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल युवाओं को मंच मिलेगा, बल्कि संगठन को भी नई ऊर्जा और नेतृत्व प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि आज कई ऐसे युवा हैं, जो राजनीति में रुचि रखते हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता। बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसे युवाओं को अवसर देना चाहते हैं। राहुल गांधी युवाओं के भविष्य और उनके सशक्तिकरण को लेकर गंभीर हैं। इस कार्यक्रम को लेकर चौपाल लगाकर, घर-घर जाकर और विभिन्न माध्यमों से बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नए सिरे से कांग्रेस संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। पूरे देश में संगठन सृजन का काम चल रहा है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम इसी सृजन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा, ताकि सरकार की विफलताओं को उजागर न किया जा सके। उन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह कार्रवाई उनकी आवाज दबाने के उद्देश्य से की गई है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिंह, नागेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, सोमनाथ शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में युवाओं से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम से जुड़ने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *