फलोदी में कांग्रेस ने निकाली जन जागरण रैली:अरावली बचाओ आंदोलन के तहत खनन के खिलाफ प्रदर्शन

फलोदी में कांग्रेस ने निकाली जन जागरण रैली:अरावली बचाओ आंदोलन के तहत खनन के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस ने अरावली बचाओ आंदोलन के तहत फलोदी में एक जन जागरण रैली निकाली। यह रैली बुधवार दोपहर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के सामने एकत्रित हुए। वहां से जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी, वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी और मोमराज विश्नोई के नेतृत्व में बैनर और झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। रैली के दौरान ‘अरावली बचाओ, प्रदेश बचाओ’, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। यह पैदल मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर नगरपरिषद चौराहा, बस स्टैंड और पुलिस थाना होते हुए अम्बेडकर पार्क पर समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी ने कहा कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह प्रदेश की जीवन रेखा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें ‘षड्यंत्र पूर्वक’ अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर रही हैं और खनन पट्टे आवंटित कर इसे खत्म करने का प्रयास कर रही हैं। इस रैली में वरिष्ठ नेताओं के अलावा शीशपाल विश्नोई सांवरीज, मोहम्मद अली (पूर्व सरपंच), भैराराम मकवाना, रामू माली, समस्तदीन मंगलिया (एडवोकेट), वल्लभ लखेश्री, हरेंद्र सिंह रणीसर, नटवर लाल शर्मा, रावल चंद माली और प्रकाश सैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *