GPM में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया:बोले- छत्तीसगढ़ की पहचान अफीम गढ़ के रूप में हो रही, सीएम से इस्तीफा मांगा

GPM में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया:बोले- छत्तीसगढ़ की पहचान अफीम गढ़ के रूप में हो रही, सीएम से इस्तीफा मांगा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी संरक्षण में राज्य में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ की पहचान अब ‘अफीम गढ़’ के रूप में होने लगी है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राज्य में अफीम की खेती के मामलों को बेहद चिंताजनक बताया। कांग्रेस ने मांग की है कि इस अवैध कारोबार के पीछे के असली चेहरों और दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की इसके साथ ही कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की पूरी एकजुटता दिखाई दी, जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यालय पर नारेबाजी और ज्ञापन सौंपा भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया और दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो आने वाले समय में कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *