औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी संगठन के विस्तार, राज्य की कानून-व्यवस्था, नीट छात्रा हत्या कांड, लैंड फॉर जॉब मामले और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्षों का चयन पर्यवेक्षकों की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है। सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है और मार्च माह तक इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। बिहार 15वां राज्य है, जहां संगठन सृजन का काम किया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अन्य राज्यों के अनुभवी नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद वे इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार लालू प्रसाद यादव की कोर्ट में पेशी से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह न्यायालय की सतत प्रक्रिया है और इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों का रवैया विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखना जरूरी है कि सरकारी एजेंसियों का किस प्रकार उपयोग या दुरुपयोग किया जा रहा है। नीट छात्रा हत्या कांड पर सवाल नीट छात्रा हत्या मामले में अब तक न्याय नहीं मिलने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामला अब ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक ऐसा कोई बड़ा मामला नहीं बताया जा सकता जिसमें सीबीआई की जांच पर सर्वसम्मति से भरोसा जताया गया हो।उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था तो उसकी रिपोर्ट सामने आए बिना मामला सीबीआई को क्यों सौंप दिया गया। इससे राज्य पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि नीट छात्रा के परिजनों को भी सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आए हैं और सरकार दबाव में आकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जो लोग इस मुद्दे को उठा रहे थे, उनकी आवाज को भी दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से काम करने के बजाय अपने तरीके से काम करना चाहती है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और सदन की गरिमा पर टिप्पणी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से साल ‘2002 विधायक’ जैसे कथन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पहली चिंता मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री स्वस्थ रहेंगे तो बिहार भी स्वस्थ रहेगा, क्योंकि वे राज्य के मुखिया हैं। उन्होंने इसे “एज फैक्टर” बताया और कहा कि उम्र का प्रभाव स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग उन्हें आगे कर सत्ता का लाभ उठा रहे हैं। सदन में हो रही कुछ टिप्पणियों को उन्होंने गरिमा के प्रतिकूल बताया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन में इस प्रकार की घटनाएं ध्यान भटकाने के लिए की जाती हैं ताकि मूल मुद्दों पर चर्चा न हो सके। मुद्दों से भटकने के लिए बयान दें रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से पप्पू यादव को ‘हाथी’ कहे जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्य और अहिंसा में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि शाब्दिक हिंसा भी हिंसा का ही एक रूप है। यदि शब्दों के माध्यम से किसी को आहत किया जाता है तो वह भी गलत है। उन्होंने नेताओं से मर्यादा में रहकर बयान देने की अपील की और कहा कि सदन में कई बार जानबूझकर ऐसी घटनाएं कराई जाती हैं ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय राज्य और देश के विकास के लिए सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए, खासकर नीट छात्रा के परिजनों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास होने चाहिए। हर मुद्दे को राष्ट्रवाद से जोड़ देना भाजपा की पुरानी आदत एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे कई वीडियो क्लिप हैं जिनमें पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस तरह के प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि हर मुद्दे को देशभक्ति या राष्ट्रवाद से जोड़ देना भाजपा की पुरानी आदत है।उ देश की छवि तब धूमिल हुई जब चीन निर्मित रोबोट डॉग को स्वदेशी बताकर प्रदर्शित किया गया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार यह कहना कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया, देश की संप्रभुता पर प्रश्न खड़ा करता है। यूएस ट्रेड बिल पर हुए समझौते को देशहित के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि इस समझौते से अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर भारत को कर देना पड़ेगा, जबकि भारतीय उत्पादों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी संगठन के विस्तार, राज्य की कानून-व्यवस्था, नीट छात्रा हत्या कांड, लैंड फॉर जॉब मामले और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्षों का चयन पर्यवेक्षकों की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है। सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है और मार्च माह तक इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। बिहार 15वां राज्य है, जहां संगठन सृजन का काम किया जा रहा है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अन्य राज्यों के अनुभवी नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद वे इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार लालू प्रसाद यादव की कोर्ट में पेशी से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह न्यायालय की सतत प्रक्रिया है और इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों का रवैया विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखना जरूरी है कि सरकारी एजेंसियों का किस प्रकार उपयोग या दुरुपयोग किया जा रहा है। नीट छात्रा हत्या कांड पर सवाल नीट छात्रा हत्या मामले में अब तक न्याय नहीं मिलने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामला अब ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक ऐसा कोई बड़ा मामला नहीं बताया जा सकता जिसमें सीबीआई की जांच पर सर्वसम्मति से भरोसा जताया गया हो।उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था तो उसकी रिपोर्ट सामने आए बिना मामला सीबीआई को क्यों सौंप दिया गया। इससे राज्य पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि नीट छात्रा के परिजनों को भी सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आए हैं और सरकार दबाव में आकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जो लोग इस मुद्दे को उठा रहे थे, उनकी आवाज को भी दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से काम करने के बजाय अपने तरीके से काम करना चाहती है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और सदन की गरिमा पर टिप्पणी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से साल ‘2002 विधायक’ जैसे कथन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पहली चिंता मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री स्वस्थ रहेंगे तो बिहार भी स्वस्थ रहेगा, क्योंकि वे राज्य के मुखिया हैं। उन्होंने इसे “एज फैक्टर” बताया और कहा कि उम्र का प्रभाव स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग उन्हें आगे कर सत्ता का लाभ उठा रहे हैं। सदन में हो रही कुछ टिप्पणियों को उन्होंने गरिमा के प्रतिकूल बताया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन में इस प्रकार की घटनाएं ध्यान भटकाने के लिए की जाती हैं ताकि मूल मुद्दों पर चर्चा न हो सके। मुद्दों से भटकने के लिए बयान दें रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से पप्पू यादव को ‘हाथी’ कहे जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्य और अहिंसा में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि शाब्दिक हिंसा भी हिंसा का ही एक रूप है। यदि शब्दों के माध्यम से किसी को आहत किया जाता है तो वह भी गलत है। उन्होंने नेताओं से मर्यादा में रहकर बयान देने की अपील की और कहा कि सदन में कई बार जानबूझकर ऐसी घटनाएं कराई जाती हैं ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय राज्य और देश के विकास के लिए सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए, खासकर नीट छात्रा के परिजनों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास होने चाहिए। हर मुद्दे को राष्ट्रवाद से जोड़ देना भाजपा की पुरानी आदत एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे कई वीडियो क्लिप हैं जिनमें पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस तरह के प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि हर मुद्दे को देशभक्ति या राष्ट्रवाद से जोड़ देना भाजपा की पुरानी आदत है।उ देश की छवि तब धूमिल हुई जब चीन निर्मित रोबोट डॉग को स्वदेशी बताकर प्रदर्शित किया गया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार यह कहना कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाया, देश की संप्रभुता पर प्रश्न खड़ा करता है। यूएस ट्रेड बिल पर हुए समझौते को देशहित के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि इस समझौते से अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर भारत को कर देना पड़ेगा, जबकि भारतीय उत्पादों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।


