कांग्रेस ने ‘बिहार की आवाज’ टैलेंट हंट शुरू किया:कोसी से शुभारंभ, 3 श्रेणियों में प्रतिभा खोज, संचार क्षमता मजबूत करने की पहल

कांग्रेस ने ‘बिहार की आवाज’ टैलेंट हंट शुरू किया:कोसी से शुभारंभ, 3 श्रेणियों में प्रतिभा खोज, संचार क्षमता मजबूत करने की पहल

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कांग्रेस के मीडिया विभाग ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम “बिहार की आवाज़” का औपचारिक शुभारंभ किया है। इसका उद्घाटन कोसी प्रमंडल में हुआ। इस अवसर पर सहरसा स्थित जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोसी प्रमंडल के कोऑर्डिनेटर मिहिर झा ने कहा कि बिहार लोकतांत्रिक मूल्यों की धरती रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी बिहार की सजग आवाजों को आगे लाने के लिए यह पहल कर रही है। तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी
मिहिर झा ने जानकारी दी कि “बिहार की आवाज़” भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक दीर्घकालिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मजबूत करना और जमीनी स्तर से प्रतिभाशाली, प्रतिबद्ध तथा प्रशिक्षित लोगों को सामने लाना है। इस टैलेंट हंट के तहत तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समावेशी और योग्यता आधारित होगी। इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या पक्षपात नहीं होगा। समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को इसमें समान अवसर प्रदान किया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कांग्रेस के मीडिया विभाग ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम “बिहार की आवाज़” का औपचारिक शुभारंभ किया है। इसका उद्घाटन कोसी प्रमंडल में हुआ। इस अवसर पर सहरसा स्थित जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोसी प्रमंडल के कोऑर्डिनेटर मिहिर झा ने कहा कि बिहार लोकतांत्रिक मूल्यों की धरती रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी बिहार की सजग आवाजों को आगे लाने के लिए यह पहल कर रही है। तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी
मिहिर झा ने जानकारी दी कि “बिहार की आवाज़” भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक दीर्घकालिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मजबूत करना और जमीनी स्तर से प्रतिभाशाली, प्रतिबद्ध तथा प्रशिक्षित लोगों को सामने लाना है। इस टैलेंट हंट के तहत तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समावेशी और योग्यता आधारित होगी। इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या पक्षपात नहीं होगा। समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को इसमें समान अवसर प्रदान किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *