भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस बोली- मोगैम्बो खुश है:PM मोदी ने हार मानी; भारत को अपनी सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी ट्रम्प से मिलती है

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस बोली- मोगैम्बो खुश है:PM मोदी ने हार मानी; भारत को अपनी सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी ट्रम्प से मिलती है

कांग्रेस ने सोमवार देर रात अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- ऐसा लग रहा है कि PM मोदी ने अंततः हार मान ली है। जयराम रमेश ने दो पोस्ट किए। पहले में उन्होंने लिखा- भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी ट्रम्प या उनके नियुक्त प्रतिनिधियों से मिलती है। अब यह जैसे एक रूटीन बनता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव ने दूसरे पोस्ट में लिखा- वॉशिंगटन में साफ तौर मोगैम्बो खुश है। दरअसल, ट्रम्प ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ को 7% घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना अब बंद कर देगा। जयराम रमेश के दोनों पोस्ट पढ़िए… ट्रम्प बोले- भारत हमसे 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट के जरिए PM मोदी के साथ फोन पर बातचीत और भारत के साथ ट्रेड डील की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और अपने देश के एक मजबूत और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना भी शामिल था। प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति जताई कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेंगे और अमेरिका से कहीं ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बाय अमेरिकन’ को लेकर भी बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत हमसे 500 अरब डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *