एसआइआर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बूथवार विवरण सार्वजनिक करने की मांग

एसआइआर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बूथवार विवरण सार्वजनिक करने की मांग

Ahmedabad: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की अंतिम मतदाता सूची को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से गंभीर आरोप लगाए। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने मंगलवार को इस संबंध में प्रतिक्रिया के तौर पर कहा कि एसआइआर की प्रक्रिया में 68 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम घटा दिए गए हैं, जो कांग्रेस के लंबे समय से किए जा रहे दावे को सही साबित करता है।

चावड़ा ने मांग की कि 9.56 लाख नए मतदाताओं और 3.95 लाख से अधिक रद्द किए गए मतदाताओं की बूथवार जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही फर्जी फॉर्म 7 भरने वालों पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

चावड़ा ने कहा कि एसआइआर में भी मिलीभगत की गई है, जिससे अनेक मतदाताओं के अधिकार पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि एसआइआर की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हुई थी और बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सुधार का काम किया गया। इस दौरान बीएलओ पर भारी मानसिक दबाव रहा। जिसके कारण अनेक को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *