सागर में पेट्रोल-गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कंधे पर गैस की खाली टंकियां लेकर पहुंचे, बोले- इसकी कालाबाजारी बढ़ रही

सागर में पेट्रोल-गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कंधे पर गैस की खाली टंकियां लेकर पहुंचे, बोले- इसकी कालाबाजारी बढ़ रही

सागर में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिले में बढ़ती पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पीलीकोठी के सामने जमा हुए। जहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर-2 पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी कंधे पर खाली गैस सिलेंडर लिए थे। वह पैदल चलते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पिछले माह से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस की कमी के कारण जिले के रहवासी परेशान हो रहे हैं। सरकारी तंत्र लगातार पेट्रोलियम पदार्थ और गैस की कमी नहीं होने का बयान दे रहा है लेकिन गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की कतारें बता रही हैं कि जिले में गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने मांग करते हुए कहा कि गैस की कालाबाजारी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसको रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जाएं, पेट्रोल पंपों पर शासकीय व्यवस्था लगाई जाए, पेट्रोलियम पदार्थों का भंडार स्टाक की समय-समय पर जांच की जाए, ताकि किसी भी तरह की समस्याएं पैदा न हो सकें। जिले में घरेलू गैस का उपयोग अधिक दरों में बेचने के मामले सामने आ रहे हैं। जनता को समय पर मिले पेट्रोल और गैस कामर्शियल स्थानों पर एलपीजी का उपयोग और वाहनों में रिफिलिंग की शिकायतें भी आए दिन मिल रही हैं। इस और लागातार कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता को समय पर पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस उपलब्ध कराई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, गुड्‌डू राजा, सिंटू कटारे, राहुल चौबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *