कानपुर में खाली कुकर-कढ़ाई लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:गैस किल्लत और महंगाई पर सरकार को घेरा, बोले- सरकार गैस की कालाबाजारी रोके

कानपुर में खाली कुकर-कढ़ाई लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:गैस किल्लत और महंगाई पर सरकार को घेरा, बोले- सरकार गैस की कालाबाजारी रोके

गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुजैनी में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और कांग्रेस नेता कृष्णमणि देव सिंह उर्फ टिल्लू ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खाली कुकर, कढ़ाई, तवा और गैस सिलेंडर हाथों में लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर सिलेंडर 2500 रुपये तक में मिल रहा है, जिससे लोगों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहलग, होली मिलन और रमजान के समय में गैस की कमी से लोगों को परेशानी हो रही है। छोटे दुकानदारों, होटल और ढाबा संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और कई जगह लोगों को सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि शादी वाले घरों को गैस सिलेंडर की विशेष आपूर्ति की जाए और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, इकबाल अहमद, मुकेश दुबे, विकास सक्सेना, बृजेश शर्मा, सोनू पांडे और बाल किशन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *