सुपौल में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कथित किल्लत का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के लोहियानगर चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित है और खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती गैस की कीमतों और सिलेंडर की कमी ने आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कांग्रेस की आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
रहमानी ने कहा कि सरकार महंगाई और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की किल्लत दूर नहीं की गई और महंगाई पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं, जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेहता ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन में जितेन्द्र झा, पीताम्बर पाठक, जय प्रकाश चौधरी, विमल यादव, संजीव यादव, प्रमोद यादव, पंकज कुमार उर्फ मनोज यादव, दिवाकर यादव, संजीव सिंह, रामचंद्र सिंह, जगदीश गुप्ता, नागेश्वर यादव, पप्पू वर्मा, फुदो मुखिया, शत्रुघन चौधरी, अबुकेश, कौशल कुमार, राजनारायण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुपौल में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कथित किल्लत का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के लोहियानगर चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सह सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित है और खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती गैस की कीमतों और सिलेंडर की कमी ने आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कांग्रेस की आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
रहमानी ने कहा कि सरकार महंगाई और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की किल्लत दूर नहीं की गई और महंगाई पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं, जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेहता ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन में जितेन्द्र झा, पीताम्बर पाठक, जय प्रकाश चौधरी, विमल यादव, संजीव यादव, प्रमोद यादव, पंकज कुमार उर्फ मनोज यादव, दिवाकर यादव, संजीव सिंह, रामचंद्र सिंह, जगदीश गुप्ता, नागेश्वर यादव, पप्पू वर्मा, फुदो मुखिया, शत्रुघन चौधरी, अबुकेश, कौशल कुमार, राजनारायण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


