सीहोर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन:नाली से गैस चूल्हा जलाने का प्रयास, महंगाई पर सरकार को घेरा

सीहोर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन:नाली से गैस चूल्हा जलाने का प्रयास, महंगाई पर सरकार को घेरा

सीहोर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश पर शहर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव और नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली चौराहे पर हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान का भी प्रतीकात्मक विरोध किया, जिसमें उन्होंने नाली से गैस बनाने की बात कही थी। कांग्रेसजनों ने नाली में पाइपलाइन डालकर गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता को मूर्ख बनाना बंद करना चाहिए। उन्होंने घरेलू रसोई गैस की कमी को पूरा करने और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की। यादव ने जोर दिया कि गैस की किल्लत से आम जनता की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष बोले-कीमतों को नियंत्रित किया जाए नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने केंद्र सरकार पर आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए और कीमतों को नियंत्रित किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। राठौर ने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार की विफलताओं का परिणाम भुगत रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता अब जान चुकी है कि उन्हें केवल मूर्ख बनाया जा रहा है और आगामी चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *