कांग्रेस ने 37-37 नेताओं को जिला प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया:7 विधायकों-9 पूर्व विधायकों को बनाया जिला प्रभारी; विधायक रोहित बोहरा फिर जयपुर प्रभारी

कांग्रेस ने 37-37 नेताओं को जिला प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया:7 विधायकों-9 पूर्व विधायकों को बनाया जिला प्रभारी; विधायक रोहित बोहरा फिर जयपुर प्रभारी

कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटियों में नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया। कांग्रेस ने 37 नेताओं को जिला प्रभारी और इतने ही नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी। जिला प्रभारी बनाए गए नेताओं में 7 विधायक और 9 पूर्व विधायक भी शामिल हैं। प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए नेता जिलों में दौरे करने से लेकर संगठन से जुड़े कामों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे। विधायक रोहित बोहरा को जयपुर प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है, वे पहले भी जयपुर के प्रभारी थे। कांग्रेस संगठन में 50 जिलों में 37 नेताओं को जिम्मेदारी है। इनमें कई नेताओं को दो जिलों का भी प्रभार सौंपा गया है। इन 7 विधायकों को बनाया जिला प्रभारी रोहित बोहरा, प्रशांत शर्मा, शिमला देवी नायक, ​हाकम अली खान, पूसाराम गोदारा, जगदीश चंद्र जांगिड़, अमित चाचाण को जिला प्रभारी बनाया गया है। इन 9 पूर्व विधायकों को बनाया जिला प्रभारी इन पूर्व विधायकोंं को चेतन डूडी, नसीम अख्तर इंसाफ, रमेश खंडेलवाल, प्रशांत बैरवा, जीआर खटाणा, मीनाक्षी चंद्रावत, हगामी लाल मेवाड़ा, राकेश पारीक, हीरालाल दरांगी जिला प्रभारी बनाया गया है। संभागवार जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जयपुर संभाग अजमेर संभाग भरतपुर संभाग बीकानेर संभाग जोधपुर संभाग कोटा संभाग उदयपुर संभाग इन 13 प्रभारियों और सह प्रभारियों को 2-2 जिलों का प्रभार जयपुर ग्रामीण पूर्व व पश्चिम, सीकर व नीमकाथाना, अजमेर शहर व ग्रामीण, भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण, नागौर व डीडवाना-कुचामन, भरतपुर व डीग, बीकानेर शहर व ग्रामीण, बाड़मेर व बालोतरा, जैसलमेर व फलौदी, जोधपुर शहर व ग्रामीण, कोटा शहर व ग्रामीण, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ और उदयपुर शहर व ग्रामीण में प्रभारियों और सह प्रभारियों को 2-2 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *