कांग्रेस नेता की ‘फर्जी शादी’ का कार्ड वायरल:साइबर साजिश की आशंका; इंदौर पुलिस से शिकायत, बोले- लिंक पर क्लिक न करें

कांग्रेस नेता की ‘फर्जी शादी’ का कार्ड वायरल:साइबर साजिश की आशंका; इंदौर पुलिस से शिकायत, बोले- लिंक पर क्लिक न करें

इंदौर में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता उस वक्त मुसीबत में पड़ गए, जब सोशल मीडिया पर उनकी अपनी ही शादी का निमंत्रण पत्र वायरल होने लगा। हद तो तब हो गई जब यह कार्ड हजारों लोगों के मोबाइल तक पहुंच गया। अब नेताजी लोगों से हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं “मेरी शादी नहीं है, प्लीज उस लिंक को न खोलें।” इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सदाशिव यादव के नाम से एक डिजिटल वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस फर्जी कार्ड में शादी की तारीख 24 फरवरी 2026 लिखी गई है। कार्ड के साथ एक संदिग्ध लिंक भी अटैच किया गया है, जिसमें लोगों को विशेष निमंत्रण के नाम पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। यादव बोले- मेरा अकाउंट हैक हो गया
जैसे ही सदाशिव यादव को इस फर्जीवाड़े की खबर लगी, उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि उनकी कोई शादी नहीं हो रही है। यादव ने आशंका जताई है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट या मोबाइल डेटा हैक कर लिया गया है और यह उनकी छवि खराब करने की एक गहरी राजनीतिक साजिश हो सकती है। पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज
सदाशिव यादव ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इंदौर साइबर सेल अब इस बात की जांच कर रही है कि यह फर्जी कार्ड कहां से जनरेट हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *