पूर्व मंत्री से शादी करने वाली कांग्रेस नेत्री आईं सामने:पल्लवी बोलीं- दूसरा विवाह करना कोई अपराध नहीं, दोनों परिवारों की मौजूदगी में पगफेरे हुए

पूर्व मंत्री से शादी करने वाली कांग्रेस नेत्री आईं सामने:पल्लवी बोलीं- दूसरा विवाह करना कोई अपराध नहीं, दोनों परिवारों की मौजूदगी में पगफेरे हुए

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की। इस शादी के बाद विवाद छिड़ा हुआ है। दो और महिलाएं दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा कर रहीं हैं। बीते 4 दिसंबर को दीपक से शादी करने वाली कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। पल्लवी: मेरी दीपक जी से शादी 4 दिसंबर 2025 को हुई है। पल्लवी: दीपक जी से मेरी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई है। उसमें मेरे परिवार के सभी लोग शामिल थे। उनके परिवार के लोग भी शामिल थे। मेरे माता-पिता ने मेरा कन्यादान किया है। भाइयों ने मेरा पगफेरा लिया है। छोटी भाभी ने मुझे बिछिया पहनाई है। दीपक जी की बहन ने मेरा गठबंधन किया है। उनकी बहन, जीजा जी, भांजा, भांजी सब मौजूद थे। पल्लवी: हमारी शादी नेहरू नगर आर्य समाज मंदिर में हुई है। पल्लवी: वैसे इसकी जानकारी मुझे पहले से नहीं थी । लेकिन, अभी सुनने में आ रहा है कि दो महिलाओं की जानकारी आ रही है। एक महिला बता रही है कि वो 2016 से विवाहित थी। लेकिन, दीपक जी की पत्नी विजया दीदी की मृत्यु 2021 में हुई है। वो महिला 2016 में शादी की बात बता रही है। ऐसा मुझे सुनने में नहीं आया कि कोई महिला उनकी लाइफ में थी।
दूसरी महिला का ऐसा सुनने में आ रहा है कि वो 21 जनवरी 2025 में आई है। लेकिन, ऐसा मुझे सुनने में नहीं आया। वो कभी उनको साथ में नहीं देखा, वो कहीं उनके साथ दिखी। न ही उनका कभी जिक्र सुना। वो बता रहीं हैं कि उनकी शादी की डेट 21 जनवरी 2025 है। उस टाइम से लेकर अब तक मैं दीपक जी की लाइफ में हूं। मैं 11 महीने से उनके साथ रही हूं हर पल, हर मिनट हर सेकंड।
हम कई जगहों पर घूमने गए, पिक्चर देखने गए। हम एक ही घर में रहे। मेरे घर में जून-जुलाई में मेरी सगाई हुई थी। लेकिन, कभी उनके बारे में कुछ सुना नहीं। मेरा रोका हुआ उसमें मेरे और उनके परिवार के लोग शामिल हुए थे। मेरा पूरा परिवार इकट्‌ठा हुआ था। लेकिन, उस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पल्लवी: उन्होंने एक बार जरूर ये कहा था कि एक महिला है मुझे काफी टाइम से परेशान कर रही है। वो किस महिला के बारे में बता रहे थे उसकी मुझे जानकारी नहीं हैं। पल्लवी: नहीं, मैं पिछले 17 सालों से तलाकशुदा हूं। मेरा 18 साल का एक बेटा है। वो अभी गुजरात के वड़ोदरा में पढ़ रहा है। मुझे उनके बेटे बहू, बेटी-दामाद की जानकारी थी। पल्लवी: दीपक जी से पहली मुलाकात तो एक कार्यक्रम में हुई थी। लेकिन, जनरल हुई थी। फिर एक अंकल के जरिए हमारे घर रिश्ता आया। हम दोनों में बातचीत हुई। हम दोनों ने एक-दूसरे को इसलिए पसंद किया क्योंकि, न उनकी लाइफ में कोई था और न मेरी लाइफ में कोई था। हम दोनों वैवाहिक बंधन में बंधना चाहते थे। हम दोनों दुनिया से थक चुके थे। क्योंकि, मैं भी बुजुर्ग हो रही हूं। मेरी उम्र 45 हो रही है, उनकी भी 63 हो रही है। जायज बात है कि हम लोगों को एक वैवाहिक जीवन बिताना है। क्योंकि, एज हो रही है तो साथ में रहना जरूरी है। सुख-दुख, बीमारी में एक-दूसरे के साथ खडे़ रहें।
हम लोग एक दूसरे का ध्यान भी बहुत रखते थे। साथ में ही रहे हैं। साथ में ही आना-जाना रहा है। मैं कई बार बीमार पड़ी तो उन्होंने मेरा साथ दिया। कई बार वो बीमार पडे़ तो मैंने उनका साथ दिया। पल्लवी: एक्चुअली ये दूसरा विवाह है। और हमारी एज भी हो गई है। लोग हमारा मजाक ही बनाते। आप सोचिए, हमारा मजाक भी बन गया सोशल मीडिया पर। जबकि, दूसरा विवाह करना कोई अपराध नहीं हैं, कोई चोरी नहीं हैं। हमारा कोई नवविवाहित जोडा तो था नहीं । हमारे बच्चे सैटल हो चुके थे। हमें एक-दूसरे की जरूरत थी। इस वजह से हमने विवाह किया। अपने माता-पिता संरक्षण में किया। उनके दीदी-जीजा जी के संरक्षण में किया।
हमने सोचा था कि बच्चों को एक नई लाइफ देंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए हम दोनों मिसाल बनेंगे। वो मुझे हिम्मत देते हैं और मैं उनको हिम्मत देती हूं। पल्लवी: दीपक जी को तो मैं दिलों-जान से जानती हूं। वो स्टेटमेंट देने का कारण ये रहा कि जिस दिन हमारी शादी हुई 4 दिसंबर को, उसी दिन दोपहर 3 बजे मेरे पिता जी को पैरालिसिस अटैक पड़ा। और हम लोगों को पिताजी को अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। मेरी मां काफी बुजुर्ग हैं उनकी मानसिक स्थित भी बिगड़ गई थी। मेरी शादी हुई थी तो मैं भी परेशान हो गई थी कि यहां शादी हुई उधर पिता जी बीमार हो गए। रात भर यही चिंता लगी रहती थी कि पिता जी जल्दी अच्छे हो जाएं। पल्लवी: कॉन्ट्रोवर्सी तो बहुत चीजों की हुई है। कुछ महिलाएं सामने आ रहीं हैं। लेकिन, उन महिलाओं का क्या मोटिव है वो मुझे नहीं पता। इसका जवाब तो दीपक जी ही देंगे।
लेकिन, जहां तक मैं जानती हूं कि मेरा पति बहुत साफ-स्वच्छ अच्छी छवि का व्यक्ति है। वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। जितना सम्मान वो अपनी माता-बहन को देते हैं उतना सम्मान मुझे भी दिया है। पल्लवी: हम रिश्ते को सार्वजनिक करते लेकिन, प्रॉब्लम यहां हुई कि पिता जी बीमार पड़ गए तो प्लान नहीं हो पाया। और एक रिश्ता अभी सामने आया जो बता रहीं कि मैं लीगल वाइफ हूं। मुझे ये जानकारी मिली है कि कोर्ट में शायद दीपक जी ने केस लगाया हुआ था। छह महीने हो गए उस बात को, लेकिन ये भी मुझे पता चला कि उस महिला के ऊपर कई आरोप लगे हैं। इसलिए काफी समय से वो फरार भी हैं।
मैं कोर्ट और जनता से ये मांग करती हूं कि निष्पक्ष जांच हो और हम दोनों के रिश्ते को स्वीकार किया जाए। क्योंकि हमारा रिश्ता साफ है। ये खबर भी पढ़ें… पूर्व भाजपा मंत्री दीपक ने कांग्रेस नेत्री से शादी की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी (63) ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से शादी कर ली है। सामने आई तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *