कैमूर में कांग्रेस नेता की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद, जमीन विवाद की आशंका

कैमूर में कांग्रेस नेता की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद, जमीन विवाद की आशंका

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में गुरुवार को कांग्रेस नेता ने आत्महत्या कर ली। 66 वर्षीय उमाशंकर पासवान का शव उनके घर के अंदर रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलने पर भभुआ थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण फांसी लगाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक के साला कामेश्वर पासवान ने बताया कि उमाशंकर कांग्रेस के स्थानीय नेता थे। उन्होंने आशंका जताई कि घर में जमीन को लेकर चल रहा लंबे समय का विवाद आत्महत्या का कारण हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जमीन विवाद और सुसाइड नोट में मिली जानकारी पर केंद्रित है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को राजनीतिक रंग दिया जाने लगा है, क्योंकि मृतक कांग्रेस से जुड़े थे। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में गुरुवार को कांग्रेस नेता ने आत्महत्या कर ली। 66 वर्षीय उमाशंकर पासवान का शव उनके घर के अंदर रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलने पर भभुआ थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण फांसी लगाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक के साला कामेश्वर पासवान ने बताया कि उमाशंकर कांग्रेस के स्थानीय नेता थे। उन्होंने आशंका जताई कि घर में जमीन को लेकर चल रहा लंबे समय का विवाद आत्महत्या का कारण हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जमीन विवाद और सुसाइड नोट में मिली जानकारी पर केंद्रित है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को राजनीतिक रंग दिया जाने लगा है, क्योंकि मृतक कांग्रेस से जुड़े थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *