भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से अभिनव पहल टैलेंट हंट बिहार की आवाज आज लांच कर दिया गया। बेगूसराय कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसे लांच किया गया। मौके पर सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार शांडिल्य और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार शांडिल्य ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब बिहार ने किसी क्रांति का आगाज किया है, तब-तब उसे न्यायपूर्ण और निर्णायक अंजाम तक पहुंचाया है। आज जब देश एक अप्रजातांत्रिक, अन्यायी, दंभी और अहंकारी एनडीए सरकार की मनमानियों के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने यह मानस बनाया है कि बिहार के लोग इसके खिलाफ प्रभावी और मुखर भूमिका निभाएं। इसी दृष्टि से बिहार की आवाज के नाम से एक टैलेंट हंट का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। प्रेसवार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू ने कहा कि कांग्रेस के साथ आइए और बिहार की आवाज उठाइए। उन्होंने बताया कि बिहार की आवाज नेशनल टैलेंट हंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है। जिसे देश-भर की राज्य इकाइयों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मजबूत करना है। इस नेशनल टैलेंट हंट का लक्ष्य जमीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है, जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें।
तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही पार्टी इस पहल के तहत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। जिसमें मीडिया प्रवक्ता पैनलिस्ट, टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। रिसर्च कोऑर्डिनेटर तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाएं। यह नेशनल टैलेंट हंट एक पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर सुनिश्चित किया गया है। यह कांग्रेस के भविष्य के संप्रेषकों, शोधकर्ताओं और जन-संपर्क नेतृत्व को विकसित करने के लिए एक दीर्घकालिक क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।
प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया होगी यह प्रक्रिया पूरी तरह से राजनीतिक दबाव, हस्तक्षेप या पक्षपात से मुक्त है और केवल योग्यता, क्षमता, प्रतिबद्धता और दक्षता के आधार पर संचालित की जा रही है। इसमें क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक समावेशिता का विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे समाज के सभी वर्गों और संगठन के हर हिस्से की आवाज को प्रतिनिधित्व मिल सके। लीगल सेल जिलाध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि प्रखंड स्तर तक इस कार्यक्रम की तैयारी और व्यापक स्तर पर नए और प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया इसके माध्यम से होगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से अभिनव पहल टैलेंट हंट बिहार की आवाज आज लांच कर दिया गया। बेगूसराय कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसे लांच किया गया। मौके पर सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार शांडिल्य और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार शांडिल्य ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब बिहार ने किसी क्रांति का आगाज किया है, तब-तब उसे न्यायपूर्ण और निर्णायक अंजाम तक पहुंचाया है। आज जब देश एक अप्रजातांत्रिक, अन्यायी, दंभी और अहंकारी एनडीए सरकार की मनमानियों के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने यह मानस बनाया है कि बिहार के लोग इसके खिलाफ प्रभावी और मुखर भूमिका निभाएं। इसी दृष्टि से बिहार की आवाज के नाम से एक टैलेंट हंट का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। प्रेसवार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू ने कहा कि कांग्रेस के साथ आइए और बिहार की आवाज उठाइए। उन्होंने बताया कि बिहार की आवाज नेशनल टैलेंट हंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है। जिसे देश-भर की राज्य इकाइयों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी की संचार क्षमता को मजबूत करना है। इस नेशनल टैलेंट हंट का लक्ष्य जमीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है, जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें।
तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही पार्टी इस पहल के तहत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। जिसमें मीडिया प्रवक्ता पैनलिस्ट, टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। रिसर्च कोऑर्डिनेटर तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाएं। यह नेशनल टैलेंट हंट एक पारदर्शी और समावेशी प्रक्रिया के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर सुनिश्चित किया गया है। यह कांग्रेस के भविष्य के संप्रेषकों, शोधकर्ताओं और जन-संपर्क नेतृत्व को विकसित करने के लिए एक दीर्घकालिक क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।
प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया होगी यह प्रक्रिया पूरी तरह से राजनीतिक दबाव, हस्तक्षेप या पक्षपात से मुक्त है और केवल योग्यता, क्षमता, प्रतिबद्धता और दक्षता के आधार पर संचालित की जा रही है। इसमें क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक समावेशिता का विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे समाज के सभी वर्गों और संगठन के हर हिस्से की आवाज को प्रतिनिधित्व मिल सके। लीगल सेल जिलाध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि प्रखंड स्तर तक इस कार्यक्रम की तैयारी और व्यापक स्तर पर नए और प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया इसके माध्यम से होगी।


