दरभंगा में कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व:अर्बन-ग्रामीण जिला अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दरभंगा जिले में 2 नए जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है। दरभंगा अर्बन से डॉ. जमाल हसन और दरभंगा ग्रामीण से मिथिलेश चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलभद्रपुर (लहेरियासराय) में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 18 प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का मिथिला की परंपरा के अनुसार फूल-माला, पाग और चादर देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है। 17 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब बिहार में भी जमीन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगी ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जनता तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। आगामी दिनों में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की दावा किए।
संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दरभंगा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है, जो हर गली और मोहल्ले में मौजूद है। वहीं, दरभंगा अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आने वाले दिनों में दरभंगा में कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति दिखेगी। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर होकर आवाज उठाएगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम के दौरान एक छोटी चूक भी देखने को मिली, जब कांग्रेस कार्यालय पर लगा पार्टी का झंडा ठीक से नहीं बंधा पाया। पत्रकारों की ओर से ध्यान दिलाने पर कार्यकर्ताओं ने झंडा ठीक करने की कोशिश की, लेकिन झंडा नीचे नहीं उतारा जा सका और उसी स्थिति में लहराता रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 2 मिनट का रखा मौन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता गज्जू बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, दयानंद पासवान,नारायणजी झा, मो चांद सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दरभंगा जिले में 2 नए जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है। दरभंगा अर्बन से डॉ. जमाल हसन और दरभंगा ग्रामीण से मिथिलेश चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलभद्रपुर (लहेरियासराय) में सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 18 प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का मिथिला की परंपरा के अनुसार फूल-माला, पाग और चादर देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है। 17 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब बिहार में भी जमीन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगी ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जनता तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। आगामी दिनों में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की दावा किए।
संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दरभंगा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है, जो हर गली और मोहल्ले में मौजूद है। वहीं, दरभंगा अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आने वाले दिनों में दरभंगा में कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति दिखेगी। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर होकर आवाज उठाएगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम के दौरान एक छोटी चूक भी देखने को मिली, जब कांग्रेस कार्यालय पर लगा पार्टी का झंडा ठीक से नहीं बंधा पाया। पत्रकारों की ओर से ध्यान दिलाने पर कार्यकर्ताओं ने झंडा ठीक करने की कोशिश की, लेकिन झंडा नीचे नहीं उतारा जा सका और उसी स्थिति में लहराता रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 2 मिनट का रखा मौन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता गज्जू बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, दयानंद पासवान,नारायणजी झा, मो चांद सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *