केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की स्थिति देखकर लगता है कि वह दो टुकड़ों में बांटा हुआ है। उस कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी करें या प्रियंका गांधी करें, यह उनके घर का मामला है। राहुल गांधी इस मामले में चुपचाप बैठे हुए हैं। रॉबर्ट वाड्रा कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी नेतृत्व करे। यह पारिवारिक अस्तित्व की लड़ाई है और राहुल गांधी की जुबां चुप है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इसी से लग रहा है कि कांग्रेस में दो खेमे में लोग बंटे हुए हैं। जिसके कारण राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं। जर्मनी में जाकर विदेश जाकर भारत को गाली दे रहे हैं, भारत के सभी संवैधानिक संस्थाओं को गालियां दे रहे हैं। देश को गाली दे रहे हैं, लेकिन घर के सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं कि वह लीडर रहे कि प्रियंका होगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला को लेकर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कल साधु-संत और विश्व हिंदू परिषद के लोगों पर ममता बनर्जी की सरकार ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया है, वाटर कैनन से परेशान किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, हिंदुओं की हत्या हो रही है। उसको लेकर साधु-संत और विश्व हिंदू परिषद के लोग बंगाल में धरना प्रदर्शन किया। उन पर ममता बनर्जी ने बर्बरतापूर्ण पिटाई की है, वाटर कैनन चलाया गया। इससे लगता है कि भारत में नहीं, बंगाल में नहीं, बल्कि बांग्लादेश में हम विरोध कर रहे हैं। बांग्लादेश सरकार की तरह ममता बनर्जी ने भी इन लोगों के ऊपर लाठी चार्ज कराया है। ममता बनर्जी की मानसिकता बताता है कि मुस्लिम वोट लेने के लिए बांग्लादेशियों का समर्थन कर रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की स्थिति देखकर लगता है कि वह दो टुकड़ों में बांटा हुआ है। उस कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी करें या प्रियंका गांधी करें, यह उनके घर का मामला है। राहुल गांधी इस मामले में चुपचाप बैठे हुए हैं। रॉबर्ट वाड्रा कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी नेतृत्व करे। यह पारिवारिक अस्तित्व की लड़ाई है और राहुल गांधी की जुबां चुप है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इसी से लग रहा है कि कांग्रेस में दो खेमे में लोग बंटे हुए हैं। जिसके कारण राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं। जर्मनी में जाकर विदेश जाकर भारत को गाली दे रहे हैं, भारत के सभी संवैधानिक संस्थाओं को गालियां दे रहे हैं। देश को गाली दे रहे हैं, लेकिन घर के सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं कि वह लीडर रहे कि प्रियंका होगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला को लेकर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कल साधु-संत और विश्व हिंदू परिषद के लोगों पर ममता बनर्जी की सरकार ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया है, वाटर कैनन से परेशान किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, हिंदुओं की हत्या हो रही है। उसको लेकर साधु-संत और विश्व हिंदू परिषद के लोग बंगाल में धरना प्रदर्शन किया। उन पर ममता बनर्जी ने बर्बरतापूर्ण पिटाई की है, वाटर कैनन चलाया गया। इससे लगता है कि भारत में नहीं, बंगाल में नहीं, बल्कि बांग्लादेश में हम विरोध कर रहे हैं। बांग्लादेश सरकार की तरह ममता बनर्जी ने भी इन लोगों के ऊपर लाठी चार्ज कराया है। ममता बनर्जी की मानसिकता बताता है कि मुस्लिम वोट लेने के लिए बांग्लादेशियों का समर्थन कर रही है।


