कांग्रेस ने किसान-मजदूरों के मुद्दों पर किया प्रदर्शन:कोंडागांव में नेशनल हाईवे जाम कर राज्यपाल-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने किसान-मजदूरों के मुद्दों पर किया प्रदर्शन:कोंडागांव में नेशनल हाईवे जाम कर राज्यपाल-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोंडागांव में किसान एवं मजदूर मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कोंडागांव ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चौटापी मैदान में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने किसानों को धान खरीदी केंद्रों में हो रही परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि एग्रीटेक भौतिक सत्यापन जैसी सरकारी नीतियों के कारण ब्लॉक के हजारों किसान टोकन नहीं कटवा पाए हैं और धान बेचने से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, कई केंद्रों पर मानक से अधिक प्रति बोरा धान खरीदा जा रहा है।
कांग्रेस ने मनरेगा जारी रखने और धान खरीदी समय बढ़ाने की मांग की कांग्रेस ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कानून को जारी रखने और किसानों के धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की। इन मांगों को लेकर आदिवासी विश्राम गृह के सामने नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम किया गया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम एसडीएम कोंडागांव को एक ज्ञापन सौंपा गया। धरना और चक्काजाम के दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महिला शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *