कांग्रेस ने फातिमा शेख की मनाई जयंती:छात्र–छात्राओं को कॉपी–कलम बांटकर किया प्रोत्साहित, कांग्रेस नेता ने मंच का किया संचालन

कांग्रेस ने फातिमा शेख की मनाई जयंती:छात्र–छात्राओं को कॉपी–कलम बांटकर किया प्रोत्साहित, कांग्रेस नेता ने मंच का किया संचालन

सीवान के महाराजगंज में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय बच्चों व छात्राओं के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें स्कूली बच्चियों ने सामूहिक स्वर में तिरंगे के सम्मान में गीत गाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद मंच पर बैठे अतिथियों ने फातिमा शेख के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्त्री-पुरुष के संघर्ष को किया सांझा अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सभ्यता स्त्री और पुरुष दोनों के साझा संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब दोनों पहिए पुरुष और महिला प्रगति की दिशा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ें। महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से नए युग में दिलाया प्रवेश उन्होंने कहा कि जिस समय महिलाओं को शिक्षा देना गलत माना जाता था, उसी दौर में फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि फातिमा शेख ने लड़कियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया तो उन्हें कट्टरपंथी सोच, समाज के विरोध और कई यातनाओं का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने अपने मिशन को जारी रखा और महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से नए युग में प्रवेश दिलाया। कांग्रेस नेता ने मंच का किया संचालन कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह ने कहा कि हर बच्चा और बच्ची पढ़े, यही वास्तविक राष्ट्रनिर्माण की नींव है। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो इसका उत्तरदायित्व केवल परिवार का ही नहीं, पूरा समाज का है। जहां भी बच्चों की शिक्षा रुके, समाज को आगे आकर मदद करनी चाहिए तभी फातिमा शेख की जयंती मनाने का असली अर्थ सिद्ध होगा। मंच संचालन कांग्रेस नेता शहाबुद्दीन शाह ने किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सामग्री मिलने से उन्हें पढ़ाई जारी रखने में प्रोत्साहन मिलेगा। सीवान के महाराजगंज में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय बच्चों व छात्राओं के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें स्कूली बच्चियों ने सामूहिक स्वर में तिरंगे के सम्मान में गीत गाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद मंच पर बैठे अतिथियों ने फातिमा शेख के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्त्री-पुरुष के संघर्ष को किया सांझा अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सभ्यता स्त्री और पुरुष दोनों के साझा संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब दोनों पहिए पुरुष और महिला प्रगति की दिशा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ें। महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से नए युग में दिलाया प्रवेश उन्होंने कहा कि जिस समय महिलाओं को शिक्षा देना गलत माना जाता था, उसी दौर में फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि फातिमा शेख ने लड़कियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया तो उन्हें कट्टरपंथी सोच, समाज के विरोध और कई यातनाओं का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने अपने मिशन को जारी रखा और महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से नए युग में प्रवेश दिलाया। कांग्रेस नेता ने मंच का किया संचालन कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह ने कहा कि हर बच्चा और बच्ची पढ़े, यही वास्तविक राष्ट्रनिर्माण की नींव है। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो इसका उत्तरदायित्व केवल परिवार का ही नहीं, पूरा समाज का है। जहां भी बच्चों की शिक्षा रुके, समाज को आगे आकर मदद करनी चाहिए तभी फातिमा शेख की जयंती मनाने का असली अर्थ सिद्ध होगा। मंच संचालन कांग्रेस नेता शहाबुद्दीन शाह ने किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सामग्री मिलने से उन्हें पढ़ाई जारी रखने में प्रोत्साहन मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *