कांग्रेस के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने खगड़िया में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’ आयोजित करने की घोषणा की है। यह सम्मेलन 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय में होगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बुधवार, 25 मार्च 2026 को चौथम प्रखंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। यादव ने बताया कि बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से 17 मार्च 2026 को पटना में समर्पित कांग्रेसजनों द्वारा एक ‘महासम्मेलन’ आयोजित किया गया था। उसी महासम्मेलन में लिए गए निर्णयों के तहत, दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना कार्यक्रम से पहले, राज्य के प्रत्येक जिले में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’ आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुंचेगी इसी कड़ी में ‘आपका साथ चाहिए’ (Need Your Support) यात्रा की शुरुआत खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा अंतर्गत चौथम प्रखंड से की जा रही है। यह यात्रा प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुंचेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। पूर्व विधायक ने इस यात्रा को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य ‘जनता के साथ कांग्रेस में बदलाव’ लाना है। छत्रपति यादव ने आगे बताया कि 3 अप्रैल से यह अभियान खगड़िया के साथ-साथ समस्तीपुर और सहरसा जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान प्रखंड और पंचायत स्तर पर बैठकें, संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। बिहार कांग्रेस संक्रमण काल से गुजर रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा, “आज बिहार कांग्रेस संक्रमण काल से गुजर रही है। पार्टी के सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर हैं, जबकि अवसरवादी लोग हावी हो गए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिछले पांच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को इस अभियान के दौरान जनता के सामने रखेंगे, ताकि संगठन को एक नई और प्रभावी दिशा मिल सके। टिकट वितरण पर उठे सवाल
जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा ने 2025 विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पार्टी में भारी गड़बड़ियां हुईं।
उन्होंने पूछा कि खगड़िया के सीटिंग विधायक रहे छत्रपति यादव को टिकट क्यों नहीं दिया गया, जबकि अन्य उम्मीदवारों का चयन किन आधारों पर किया गया?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है।
भीड़तंत्र हावी, कार्यकर्ता निराश
एआईसीसी सदस्य नागेंद्र पासवान विकल ने भी संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि
“बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही है। पार्टी में ‘भीड़तंत्र’ हावी हो गया है, जिससे जमीनी कार्यकर्ता निराश और गुमनाम होते जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि “आपका साथ चाहिए” यात्रा का मुख्य उद्देश्य इन्हीं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास जगाना है।
ये मेरी सबसे महत्वपूर्ण यात्रा- छत्रपति यादव
छत्रपति यादव ने भावुक अंदाज में कहा कि “मुझे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मेरे जीवन की हर यात्रा ने मुझे कुछ नया सिखाया है। ‘आपका साथ चाहिए’ यात्रा मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक यात्रा होगी। यह यात्रा मुझे कहां ले जाएगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए मुझे जनता का साथ चाहिए।”
उन्होंने बताया कि खगड़िया के बाद समस्तीपुर और सहरसा जिला मुख्यालयों में भी “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, ताकि पूरे क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिल सके।
ये नेता रहे मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेंद्र त्यागी, अमरेंद्र, दीपक कुमार सिंह, बालेश्वर शर्मा, मुरारी कुमार, किशुन कुमार समेत कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने खगड़िया में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’ आयोजित करने की घोषणा की है। यह सम्मेलन 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय में होगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बुधवार, 25 मार्च 2026 को चौथम प्रखंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। यादव ने बताया कि बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से 17 मार्च 2026 को पटना में समर्पित कांग्रेसजनों द्वारा एक ‘महासम्मेलन’ आयोजित किया गया था। उसी महासम्मेलन में लिए गए निर्णयों के तहत, दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना कार्यक्रम से पहले, राज्य के प्रत्येक जिले में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’ आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुंचेगी इसी कड़ी में ‘आपका साथ चाहिए’ (Need Your Support) यात्रा की शुरुआत खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा अंतर्गत चौथम प्रखंड से की जा रही है। यह यात्रा प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुंचेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। पूर्व विधायक ने इस यात्रा को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य ‘जनता के साथ कांग्रेस में बदलाव’ लाना है। छत्रपति यादव ने आगे बताया कि 3 अप्रैल से यह अभियान खगड़िया के साथ-साथ समस्तीपुर और सहरसा जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान प्रखंड और पंचायत स्तर पर बैठकें, संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। बिहार कांग्रेस संक्रमण काल से गुजर रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा, “आज बिहार कांग्रेस संक्रमण काल से गुजर रही है। पार्टी के सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर हैं, जबकि अवसरवादी लोग हावी हो गए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिछले पांच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को इस अभियान के दौरान जनता के सामने रखेंगे, ताकि संगठन को एक नई और प्रभावी दिशा मिल सके। टिकट वितरण पर उठे सवाल
जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुन्दन कुमार सिन्हा ने 2025 विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पार्टी में भारी गड़बड़ियां हुईं।
उन्होंने पूछा कि खगड़िया के सीटिंग विधायक रहे छत्रपति यादव को टिकट क्यों नहीं दिया गया, जबकि अन्य उम्मीदवारों का चयन किन आधारों पर किया गया?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है।
भीड़तंत्र हावी, कार्यकर्ता निराश
एआईसीसी सदस्य नागेंद्र पासवान विकल ने भी संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि
“बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही है। पार्टी में ‘भीड़तंत्र’ हावी हो गया है, जिससे जमीनी कार्यकर्ता निराश और गुमनाम होते जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि “आपका साथ चाहिए” यात्रा का मुख्य उद्देश्य इन्हीं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास जगाना है।
ये मेरी सबसे महत्वपूर्ण यात्रा- छत्रपति यादव
छत्रपति यादव ने भावुक अंदाज में कहा कि “मुझे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मेरे जीवन की हर यात्रा ने मुझे कुछ नया सिखाया है। ‘आपका साथ चाहिए’ यात्रा मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक यात्रा होगी। यह यात्रा मुझे कहां ले जाएगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए मुझे जनता का साथ चाहिए।”
उन्होंने बताया कि खगड़िया के बाद समस्तीपुर और सहरसा जिला मुख्यालयों में भी “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, ताकि पूरे क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिल सके।
ये नेता रहे मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेंद्र त्यागी, अमरेंद्र, दीपक कुमार सिंह, बालेश्वर शर्मा, मुरारी कुमार, किशुन कुमार समेत कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


