कांग्रेस ने 13 नगर अध्यक्ष किए नियुक्त:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी की सूची; अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा ग्रामीण, डीडवाना-कुचामन और जोधपुर में नई नियुक्तियां

कांग्रेस ने 13 नगर अध्यक्ष किए नियुक्त:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी की सूची; अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा ग्रामीण, डीडवाना-कुचामन और जोधपुर में नई नियुक्तियां

राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत कांग्रेस ने 13 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की हैं। सोमवार को जारी सूची के अनुसार अजमेर में एक, अलवर जिले में पांच, भीलवाड़ा ग्रामीण में तीन, डीडवाना-कुचामन में एक और जोधपुर जिले में दो नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के मुताबिक नसीराबाद में योगेश परिहार, नौगांव में गुलशन, गोविंदगढ़ में सुनील कुमार मिश्रा, रामगढ़ में दया किशन सैनी, बरोदा मेव में गौरीशंकर, बहादुरपुर में धीरज शर्मा और मालाखेड़ा में लालाराम सैनी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में बनेड़ा से भंवरलाल रेगर, रायला से अनिल कोगता और शाहपुर से रमेश सेन को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में सत्येंद्र सारस्वत को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जोधपुर जिले में बिलाड़ा से गिरधारी लाल परिहार और बालेसर सत्ता से संतोष सांखला को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *