संस्कार और सेवा का संगम….सवा लाख गायत्री मंत्र के जाप से नि:शुल्क वेदार्ष कन्या गुरुकुल शुभारंभ समारोह शुरू, विधायक ने चल प्याऊ की रवाना

संस्कार और सेवा का संगम….सवा लाख गायत्री मंत्र के जाप से नि:शुल्क वेदार्ष कन्या गुरुकुल शुभारंभ समारोह शुरू, विधायक ने चल प्याऊ की रवाना

हिण्डौनसिटी. आर्य समाज की ओर से बजाजों की धर्मशाला के पास आर्यसमाज भवन में को वेदार्ष कन्या गुरुकुल का शुभारंभ समारोह शुरू हुआ। समारोह आगाज आर्य विद्यापीठ भुसावर की वेद पाठी कन्याओं ने सवा लाख गायत्री मंत्र जाप के साथ किया। इस दौरान विधायक अनीता जाटव ने आर्य समाज की ओर से चल प्याऊ वाहल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे आर्य समाज भवन परिसर में संस्कार और सेवा के संगम की झलक देखने के मिली। जहां बेटियों को संस्कारयुक्त वैदिक शिक्षा देने और आमजन को गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दोहरी पहल की गई।
सुबह चतुर्वेद शतकम यज्ञ से से वेदी में आहूतियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुुआ।
मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक अनीता जाटव नेेकार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही आर्य समाज का ओम अंकित भगवा ध्वज लहरा कर चल प्याऊ को रवाना किया। समारोह में सुमन शास्त्री ने भजन प्रस्तुत किए और गुरुकुल की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों का आर्य समाज समिति द्वारा फूलमाला, दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि संस्कारों की शिक्षा और सेवा का संकल्प ही असली समाज निर्माण है। गुरुकुल से बेटियों को संस्कारयुक्त शिक्षा मिलेगी और चल प्याऊ से राहगीरों को राहत पहुंचेगी। आर्य समाज के रामबाबू आर्य ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में नई शुरुआत है। मंच संचालन रोहित आर्य ने किया। इस मौके पर पार्षद ब्रजकिशोर शर्मा, रमेश सिंघल, सत्यदेव आर्य, ब्रह्मदेव, राहुल आर्य, कांता देवी, पुष्पा देवी, ममता, उषा, सीता सहित दर्जनों मातृशक्ति और युवतियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *