सिर काट कर दफनाने वाले का कबूलनामा:”मैं नहीं मारता तो वो मुझे मार देता, दावत के बहाने बुलाया, नशा कराकर तलवार से काट डाला”

सिर काट कर दफनाने वाले का कबूलनामा:”मैं नहीं मारता तो वो मुझे मार देता, दावत के बहाने बुलाया, नशा कराकर तलवार से काट डाला”

“अगर मैं सुधांशु का मर्डर नहीं करता, तो वो जल्द ही मेरी हत्या कर देता। मैंने उसे मिलने के बहाने बुलाया। फिर नशा कराया और तलवार से काट कर मर्डर कर दिया। पहले मैंने उसके पैर पर हमला किया, ताकि वो कहीं भाग नहीं पाए। फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।” ये कबूलनामा है आरोपी मलिंगा का, जिसने सिर काट कर अपने दोस्त सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा (35) की हत्या कर दी। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के भुसारी गांव का सुधांशु 10 मार्च से लापता था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक पासवान उर्फ मलिंगा को पुलिस ने उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। मलिंगा की निशानदेही पर मृतक शर्मा का सिर शनिवार को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान के पास बालू के नीचे से पुलिस ने बरामद किया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने धड़ बरामद किया था। सिर के साथ ही पुलिस ने वो तलवार भी बरामद की है, जिससे सुधांशु का गला काटा गया था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए सिर कटी लाश की पूरी कहानी…. पूरा मामला क्या है सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा (35) 10 मार्च से गायब था। शुक्रवार (13 मार्च) को खेत से सुधांशु का सिर कटा शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सुधांशु को बेरहमी से मारा गया था। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 18 जख्म मिले। यहां तक बाएं पैर के घुटने के पास भी कटा हुआ है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर विवेक पासवान उर्फ मलिंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो उसने इनकार किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने पूरी कहानी बताई। धड़ से 500 मीटर दूर दफनाया सिर मलिंगा ने बताया, सुधांशु के दोस्त दीपक के जरिए उसे पार्टी के बहाने बुलाया। फिर उसकी गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद धड़-सिर को अलग-अलग फेंक दिया। मलिंगा की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर सुधांशु का सिर बरामद किया है। सिर बरामद किए जाने के बाद मृतक के भतीजे ने उसे झोले में रखा और अस्पताल लेकर पहुंचा। सूखे पत्ते के नीचे छिपाई थी तलवार मलिंगा ने पुलिस की पूछताछ में आगे बताया, ‘मैंने उसे अपनी दोस्ती का हवाला देकर एक लड़के दीपक को बुलाने के लिए भेजा। 10 मार्च को काफी देर तक सुधांशु दीपक के साथ रहा। उसके साथ खाया-पिया। फिर उसे उदय पासवान के खेत के बगल में स्थित बांसबाड़ी में लेकर पहुंचा। वहां मैंने उसे नशा कराया। जब वह काफी नशे में आ गया तो बांस के सुखे पत्ते के नीचे छिपा कर रखी तलवार से उस पर वार किया।’ बोरी में बांध कर दफनाया धड़ मलिंगा ने बताया, ‘सुधांशु भागना चाह रहा था, तो पहले उसके दोनों पैर पर तलवार चला कर उसे घायल कर दिया। अब वह भाग नहीं सकता था। जिसके बाद उसके शरीर पर कई स्थानों पर मैंने लगातार वार किया। वहीं पर उसका गला भी काट दिया। फिर दीपक व अन्य लोगों की मदद से उसके धड़ को बोरी में बांध कर उदय बंजर जमीन में दफना दिया। जिसमें दीपक व अन्य लोगों ने मदद की।’ रात में एक बजे कराई खेत की जुताई मलिंगा ने बताया, ‘शव की पहचान नहीं हो इसके लिए उसके सिर को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ के पास निर्माणधीन मकान के पास बालू के ढेर के नीचे रख दिया। तलवार भी वहीं पर छिपा दी। फिर रात में ही करीब एक बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा दी। जहां पर शव को दफनाया वहां पर अच्छे से जुताई कराई। ताकि लोगों को शक नहीं हो। घटना स्थल के पास ज्यादातार पासवान जाति के लोगों का घर था, इसलिए मामला लीक होने का डर नहीं था। खेत की जुताई के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए।’ पत्नी ने 15 लोगों को बनाया आरोपी सुधांशी की पत्नी सोनम कुमारी (32) ने 13 मार्च को मुफ्फसिल थाने में हत्या की शिकायत दर्ज की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया। सोनम ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की रात करीब 8:30 बजे 6 बाइक से 15 लोग मेरे घर आए। विकेश पासवान उर्फ मलिंगा ने मेरे पति को मटन पार्टी के लिए चलने को कहा। इसके बाद मलिंगा मेरे पति को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। पत्नी के मुताबिक, ‘सुधांशु ने कहा था कि एक घंटे में वापस लौट जाऊंगा, लेकिन दो घंटे तक वे नहीं आए। इसके बाद मैंने पति के मोबाइल पर कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ था। मैं बार-बार पति के मोबाइल पर फोन करती रही, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ ही था। फिर मेरे ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव में काफी देर तक उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 11 मार्च की सुबह रिश्तेदारों के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। 12 मार्च को हम लोग मलिंगा के घर पहुंचे, लेकिन वो घर पर नहीं था। इसके बाद दीपक को पकड़ा तो उसने बताया कि सुधांशु की हत्या कर दी गई है, लेकिन लाश कहां है, हमें पता नहीं है।’ बंजर खेत की जुताई पर शक हुआ, वहीं मिली बॉडी सोनम के मुताबिक, हम लोगों को दीपक की बातों पर भरोसा नहीं था। इसलिए हम लोग 13 मार्च को पुलिस के पास जा रहे थे। इसी दौरान सुबह 9 बजे गांव में शव मिलने की सूचना मिली। दरअसल, गांव में उदय पासवान का खेत कई सालों से परती थी, लेकिन 10 मार्च को उसकी जुताई हुई। इस पर लोगों को शक हुआ, इसी के आधार पर जब मिट्‌टी हटाया देखा बदबू आने लगा। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई की गई। बोरी में डालकर शव को दफनाया गया था। सोनम ने बताया कि पति का सिर गायब था। शरीर पर भी 18 से 20 स्थान पर जख्म के निशान थे, उनके कपड़ों से उनकी पहचान की। अब जानिए क्या है हत्या का कारण फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मृतक सुधांशु का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसने शराब का कारोबार शुरू किया था। शराब के कारोबार में मुख्य आरोपी मलिंगा और गांव के कुछ अन्य लोग भी सुधांशु के साथ जुड़े थे। शराब कारोबार को लेकर ही सुधांशु और मलिंगा के बीच विवाद शुरू हुआ था। पूछताछ जारी हैः SHO मुफस्सिल इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर सिर बरामद किया गया है। 5 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है। “अगर मैं सुधांशु का मर्डर नहीं करता, तो वो जल्द ही मेरी हत्या कर देता। मैंने उसे मिलने के बहाने बुलाया। फिर नशा कराया और तलवार से काट कर मर्डर कर दिया। पहले मैंने उसके पैर पर हमला किया, ताकि वो कहीं भाग नहीं पाए। फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।” ये कबूलनामा है आरोपी मलिंगा का, जिसने सिर काट कर अपने दोस्त सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा (35) की हत्या कर दी। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के भुसारी गांव का सुधांशु 10 मार्च से लापता था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक पासवान उर्फ मलिंगा को पुलिस ने उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। मलिंगा की निशानदेही पर मृतक शर्मा का सिर शनिवार को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान के पास बालू के नीचे से पुलिस ने बरामद किया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने धड़ बरामद किया था। सिर के साथ ही पुलिस ने वो तलवार भी बरामद की है, जिससे सुधांशु का गला काटा गया था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए सिर कटी लाश की पूरी कहानी…. पूरा मामला क्या है सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा (35) 10 मार्च से गायब था। शुक्रवार (13 मार्च) को खेत से सुधांशु का सिर कटा शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सुधांशु को बेरहमी से मारा गया था। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 18 जख्म मिले। यहां तक बाएं पैर के घुटने के पास भी कटा हुआ है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर विवेक पासवान उर्फ मलिंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो उसने इनकार किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने पूरी कहानी बताई। धड़ से 500 मीटर दूर दफनाया सिर मलिंगा ने बताया, सुधांशु के दोस्त दीपक के जरिए उसे पार्टी के बहाने बुलाया। फिर उसकी गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद धड़-सिर को अलग-अलग फेंक दिया। मलिंगा की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर सुधांशु का सिर बरामद किया है। सिर बरामद किए जाने के बाद मृतक के भतीजे ने उसे झोले में रखा और अस्पताल लेकर पहुंचा। सूखे पत्ते के नीचे छिपाई थी तलवार मलिंगा ने पुलिस की पूछताछ में आगे बताया, ‘मैंने उसे अपनी दोस्ती का हवाला देकर एक लड़के दीपक को बुलाने के लिए भेजा। 10 मार्च को काफी देर तक सुधांशु दीपक के साथ रहा। उसके साथ खाया-पिया। फिर उसे उदय पासवान के खेत के बगल में स्थित बांसबाड़ी में लेकर पहुंचा। वहां मैंने उसे नशा कराया। जब वह काफी नशे में आ गया तो बांस के सुखे पत्ते के नीचे छिपा कर रखी तलवार से उस पर वार किया।’ बोरी में बांध कर दफनाया धड़ मलिंगा ने बताया, ‘सुधांशु भागना चाह रहा था, तो पहले उसके दोनों पैर पर तलवार चला कर उसे घायल कर दिया। अब वह भाग नहीं सकता था। जिसके बाद उसके शरीर पर कई स्थानों पर मैंने लगातार वार किया। वहीं पर उसका गला भी काट दिया। फिर दीपक व अन्य लोगों की मदद से उसके धड़ को बोरी में बांध कर उदय बंजर जमीन में दफना दिया। जिसमें दीपक व अन्य लोगों ने मदद की।’ रात में एक बजे कराई खेत की जुताई मलिंगा ने बताया, ‘शव की पहचान नहीं हो इसके लिए उसके सिर को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ के पास निर्माणधीन मकान के पास बालू के ढेर के नीचे रख दिया। तलवार भी वहीं पर छिपा दी। फिर रात में ही करीब एक बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा दी। जहां पर शव को दफनाया वहां पर अच्छे से जुताई कराई। ताकि लोगों को शक नहीं हो। घटना स्थल के पास ज्यादातार पासवान जाति के लोगों का घर था, इसलिए मामला लीक होने का डर नहीं था। खेत की जुताई के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए।’ पत्नी ने 15 लोगों को बनाया आरोपी सुधांशी की पत्नी सोनम कुमारी (32) ने 13 मार्च को मुफ्फसिल थाने में हत्या की शिकायत दर्ज की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया। सोनम ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की रात करीब 8:30 बजे 6 बाइक से 15 लोग मेरे घर आए। विकेश पासवान उर्फ मलिंगा ने मेरे पति को मटन पार्टी के लिए चलने को कहा। इसके बाद मलिंगा मेरे पति को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। पत्नी के मुताबिक, ‘सुधांशु ने कहा था कि एक घंटे में वापस लौट जाऊंगा, लेकिन दो घंटे तक वे नहीं आए। इसके बाद मैंने पति के मोबाइल पर कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ था। मैं बार-बार पति के मोबाइल पर फोन करती रही, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ ही था। फिर मेरे ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव में काफी देर तक उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 11 मार्च की सुबह रिश्तेदारों के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। 12 मार्च को हम लोग मलिंगा के घर पहुंचे, लेकिन वो घर पर नहीं था। इसके बाद दीपक को पकड़ा तो उसने बताया कि सुधांशु की हत्या कर दी गई है, लेकिन लाश कहां है, हमें पता नहीं है।’ बंजर खेत की जुताई पर शक हुआ, वहीं मिली बॉडी सोनम के मुताबिक, हम लोगों को दीपक की बातों पर भरोसा नहीं था। इसलिए हम लोग 13 मार्च को पुलिस के पास जा रहे थे। इसी दौरान सुबह 9 बजे गांव में शव मिलने की सूचना मिली। दरअसल, गांव में उदय पासवान का खेत कई सालों से परती थी, लेकिन 10 मार्च को उसकी जुताई हुई। इस पर लोगों को शक हुआ, इसी के आधार पर जब मिट्‌टी हटाया देखा बदबू आने लगा। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई की गई। बोरी में डालकर शव को दफनाया गया था। सोनम ने बताया कि पति का सिर गायब था। शरीर पर भी 18 से 20 स्थान पर जख्म के निशान थे, उनके कपड़ों से उनकी पहचान की। अब जानिए क्या है हत्या का कारण फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मृतक सुधांशु का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसने शराब का कारोबार शुरू किया था। शराब के कारोबार में मुख्य आरोपी मलिंगा और गांव के कुछ अन्य लोग भी सुधांशु के साथ जुड़े थे। शराब कारोबार को लेकर ही सुधांशु और मलिंगा के बीच विवाद शुरू हुआ था। पूछताछ जारी हैः SHO मुफस्सिल इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर सिर बरामद किया गया है। 5 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *