दैनिक भास्कर व ओरिलाइट लाइफ स्पेसेस के प्रॉपर्टी-एक्सपो का समापन:एक ही जगह रियल एस्टेट और निवेश के बारे में मिली जानकारी

दैनिक भास्कर व ओरिलाइट लाइफ स्पेसेस के प्रॉपर्टी-एक्सपो का समापन:एक ही जगह रियल एस्टेट और निवेश के बारे में मिली जानकारी

कोटा के झालावाड़ रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में दैनिक भास्कर और ओरिलाइट लाइफ स्पेसेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रोपर्टी एक्सपो का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन भी यहां अनेक बुकिंग हुई। लोगों ने नए प्रोजेक्ट के बारे में पूछ परख की। साइट विजिट कर अपनी पसंद के हिसाब से प्लॉट, मल्टी, विला व फ्लैट देखे और बुक भी करवाए। दूर दराज से आए लोगों ने भी अपने सपनों के आशियाने और बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी ली। यहां मार्च क्लोजिंग में पहले इन्वेस्टमेंट के अनेक ऑप्शन लोगों को बताए गए। एक्सपो में रियल एस्टेट से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। बैंकिंग, लोन और निवेश से जुड़ी जानकारी भी आसानी से मिली, जिससे खरीदारों को निर्णय लेने में सहूलियत रही। एक्सपो में रविवार को दीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि-निमित्त रंजन चौधरी, कुलगुरु आरटीयू, समन्वय पाराशर चेंनल पार्टनर ओरिलाइट लाइफ स्पेसेस, महेश गुप्ता चेयरमैन शिव ज्योति एजुकेशनल ग्रुप, महेश विजय पूर्व महापौर एवं चेयरमैन मां भारती ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, डॉ. प्रवीण गुप्ता निदेशक के बी एस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, राज दाधीच निदेशक एम डी मिशन ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, कुलदीप माथुर चेयरमैन एल बी एस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, दिनेश विजय एवं पुष्पांजलि विजय निदेशक एमबी इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. अज़हर मिर्ज़ा एवं डॉ. मजहर मिर्ज़ा निदेशक सर्वोदय ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, डॉ. नकुल विजय निदेशक बीएसएन ग्रुप एजुकेशन, सी.पी चौधरी प्रोजेक्ट हैड राजस्थान स्टेट गैस, डॉ. ओम मालव ऑर्थो सर्जन, नवीन गर्ग प्रोपराइटर सुबोधिनी ज्वेलर्स, राजेंद्र प्रसाद मीणा चीफ मैनेजर एसबीआई बैंक एवं अनअकेडमी से सौरभ शर्मा मौजूद रहे। प्रोपर्टी एक्सपो में फेमिली के साथ आने वालों को अन एकेडमी की ओर से आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए व कोटा डेयरी की तरफ से लस्सी, छाछ व श्री खंड का आनंद भी लिया। सहयोगी संस्थाएं : ओरिलाइट लाइफ स्पेसेस, आकांक्षा इंफ्रा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, सुमंगलम ग्रुप, पार्थसारथी ग्रुप, केजीवी इंफ्रा, पार्श्वनाथ ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग, आशीष ग्रुप, सैफ्रन सिटी ग्रुप, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अनअकेडमी कोटा सेंटर, कोटा डेयरी (सरस), ओर्डिनरि टू ब्रांड बाय राजकमल, एमडी इवेंट बाय कमल शर्मा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *