जयपुर की स्क्रैप फैक्ट्री में ब्लास्ट:धमाके के साथ फटा कंप्रेसर, झुलसे 4 मजदूरों को बाहर निकाला

जयपुर की स्क्रैप फैक्ट्री में ब्लास्ट:धमाके के साथ फटा कंप्रेसर, झुलसे 4 मजदूरों को बाहर निकाला

जयपुर की स्क्रैप फैक्ट्री में सोमवार शाम ब्लास्ट होने से दहशत फैल गई। फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फटने पर आग की लपटे निकलने लगी। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने हादसे में झुलसे चार मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। SHO (विश्वकर्मा) रविन्द्र सिंह ने बताया- विश्वकर्मा के रोड नंबर-17 पर जैसलिया चौराहा के पास जगदम्बा इंडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्क्रैप फैक्ट्री है। शाम करीब 5:30 बजे फैक्ट्री में लोहे के स्क्रैप के बंडल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक कंप्रेसर मशीन पर काम किया जा रहा था। कंप्रेसर मशीन में लोहे का स्क्रैप डालकर प्रेस किया जा रहा था। इस दौरान मशीन के पास चार मजदूर खड़े थे। स्क्रैप प्रोसेज के दौरान हीट के चलते अचानक कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ कंप्रेसर के फटने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। जिससे निकली आग से मशीन के पास खड़े चारों मजदूर झुलस गए। हादसे की सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चारों मजदूरों को बाहर निकाल नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *