निजी भवनों पर लगे होर्डिंग्स की देनी होगी पूरी जानकारी:पटना नगर निगम एप से करेगी मॉनिटरिंग, आकार-स्थान से लेकर एग्रीमेंट; स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट देना जरूरी

निजी भवनों पर लगे होर्डिंग्स की देनी होगी पूरी जानकारी:पटना नगर निगम एप से करेगी मॉनिटरिंग, आकार-स्थान से लेकर एग्रीमेंट; स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट देना जरूरी

पटना नगर निगम क्षेत्र में निजी भवनों पर लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स की जानकारी अब भवन मालिकों को पटना नगर निगम को उपलब्ध करानी होगी। इसके तहत उन्हें अपने भवनों पर लगे होर्डिंग्स का आकार (क्षेत्रफल) और स्थान का डिटेल देना जरूरी है। इसके साथ ही विज्ञापन एजेंसी के साथ किया गया एग्रीमेंट और बिल्डिंग पर होर्डिंग्स लगाने के पहले की स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी टेस्ट का प्रमाणपत्र नगर निगम को उपलब्ध कराना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं है। एडवरटाइजर को देनी होगी सारी जानकारी नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने आदेश दिया है कि सभी एडवरटाइजर को पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सभी होर्डिंग/यूनिपोल और अन्य विज्ञापन संरचनाओं की अपडेट जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। संबंधित एजेंसियों को सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में प्रतिवेदन निगम मुख्यालय विज्ञापन कोषांग में जमा करना होगा। इसके अलावा पटना नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी patnamc-bih@gov.in पर भी भेज सकते हैं। रिपोर्ट में देनी होगी यह जानकारी जल्द जमा करें होर्डिंग से संबंधित रिपोर्ट पटना नगर निगम क्षेत्र में सभी स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर की सारी जानकारी नगर निगम को देना अनिवार्य है। पटना नगर निगम ने सभी विज्ञापनदाताओं को अपने-अपने होर्डिंग्स की विस्तृत जानकारी निगम कार्यालय में जमा करने का अवसर दिया था। अब तक 56 विज्ञापनदाताओं ने अपने होर्डिंग्स का विवरण नगर निगम के समक्ष प्रस्तुत किया है। इनका क्षेत्रफल लगभग 11.1 लाख स्क्वायर फीट है। पटना नगर निगम क्षेत्र में निजी भवनों पर लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स की जानकारी अब भवन मालिकों को पटना नगर निगम को उपलब्ध करानी होगी। इसके तहत उन्हें अपने भवनों पर लगे होर्डिंग्स का आकार (क्षेत्रफल) और स्थान का डिटेल देना जरूरी है। इसके साथ ही विज्ञापन एजेंसी के साथ किया गया एग्रीमेंट और बिल्डिंग पर होर्डिंग्स लगाने के पहले की स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी टेस्ट का प्रमाणपत्र नगर निगम को उपलब्ध कराना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं है। एडवरटाइजर को देनी होगी सारी जानकारी नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने आदेश दिया है कि सभी एडवरटाइजर को पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सभी होर्डिंग/यूनिपोल और अन्य विज्ञापन संरचनाओं की अपडेट जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। संबंधित एजेंसियों को सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में प्रतिवेदन निगम मुख्यालय विज्ञापन कोषांग में जमा करना होगा। इसके अलावा पटना नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी patnamc-bih@gov.in पर भी भेज सकते हैं। रिपोर्ट में देनी होगी यह जानकारी जल्द जमा करें होर्डिंग से संबंधित रिपोर्ट पटना नगर निगम क्षेत्र में सभी स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर की सारी जानकारी नगर निगम को देना अनिवार्य है। पटना नगर निगम ने सभी विज्ञापनदाताओं को अपने-अपने होर्डिंग्स की विस्तृत जानकारी निगम कार्यालय में जमा करने का अवसर दिया था। अब तक 56 विज्ञापनदाताओं ने अपने होर्डिंग्स का विवरण नगर निगम के समक्ष प्रस्तुत किया है। इनका क्षेत्रफल लगभग 11.1 लाख स्क्वायर फीट है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *