भास्कर न्यूज | पीरपैंती रेफरल अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मरीज के पुत्र ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल के प्रभारी डॉ. छोटेलाल से की है। इसकी कॉपी सीएस को भी भेजी गई है। गोविंदपुर निवासी जगदीश रजक (67), 16 मार्च को दांत का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। पुत्र शुभम कुमार का आरोप है कि दंत चिकित्सक डॉ. खुर्शीद आलम ने पिता के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने जूता खोलकर मारने की धमकी भी दी। अस्पताल के प्रभारी छोटेलाल ने चिकित्सक से 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं डॉॅ. खुर्शीद आलम ने बताया कि उस दिन मरीज ने किसी और डॉक्टर से दिखाने के लिए पर्चा कटाया था। मैंने मरीज को उन्हीं से दिखाने की बात कही थी। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है। भास्कर न्यूज | पीरपैंती रेफरल अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मरीज के पुत्र ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल के प्रभारी डॉ. छोटेलाल से की है। इसकी कॉपी सीएस को भी भेजी गई है। गोविंदपुर निवासी जगदीश रजक (67), 16 मार्च को दांत का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। पुत्र शुभम कुमार का आरोप है कि दंत चिकित्सक डॉ. खुर्शीद आलम ने पिता के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने जूता खोलकर मारने की धमकी भी दी। अस्पताल के प्रभारी छोटेलाल ने चिकित्सक से 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं डॉॅ. खुर्शीद आलम ने बताया कि उस दिन मरीज ने किसी और डॉक्टर से दिखाने के लिए पर्चा कटाया था। मैंने मरीज को उन्हीं से दिखाने की बात कही थी। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है।


