बीमारी का बहाना बनाकर ₹45 हजार की ठगी:दुबई में रह रहे व्यक्ति पर लखनऊ में शिकायत दर्ज

कृष्णानगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। एक युवक से बीमारी का बहाना बनाकर 45 हजार रुपए ठग लिए गए। पीड़ित कृष्णानंद सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णानंद सिंह के अनुसार, वह आरोपी को पहले से जानते थे, जो वर्तमान में दुबई में रहता है। 7 जनवरी 2026 को आरोपी ने मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क किया। उसने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए आर्थिक मदद मांगी। विश्वास होने पर पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 45 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब पीड़ित ने आरोपी से दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसका फोन बंद मिला। किसी भी माध्यम से संपर्क न हो पाने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जान-पहचान का गलत फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। कृष्णानगर पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *