शमशाबाद में इंस्टाग्राम वीडियो पर किन्नर समाज में विवाद:धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

शमशाबाद में इंस्टाग्राम वीडियो पर किन्नर समाज में विवाद:धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

विदिशा जिले के शमशाबाद में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वीडियो के माध्यम से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए विदिशा, रायसेन, भोपाल और शमशाबाद से बड़ी संख्या में किन्नर शमशाबाद थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। शमशाबाद के महानीम चौराहा क्षेत्र में रहने वाली किन्नर छाया ने शिवानी नामक किन्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छाया के अनुसार, शिवानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि छाया हिंदुओं से बधाई लेती है और मुसलमानों को दान में पैसे देती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद किन्नर समाज में भारी नाराजगी फैल गई। पुलिस ने इस मामले पर बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रायसेन की किन्नर खुशी शर्मा ने बताया कि उनके साथ रायसेन, गैरतगंज, गड़ी और विदिशा के किन्नर भी आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवानी ने उनके गुरुजी के शिष्य छाया पर गलत आरोप लगाए, जिससे उनके मन को ठेस पहुंची है। खुशी शर्मा ने यह भी बताया कि हाल ही में उनके चेलों के साथ बधाई लेने के दौरान कुछ लड़कों ने मारपीट की, गाड़ी तोड़ने की कोशिश की और गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने धमकी देने वाले लड़कों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *