लालपुर में शासकीय व गौचर जमीन पर कब्जे की शिकायत

लालपुर में शासकीय व गौचर जमीन पर कब्जे की शिकायत

भास्कर न्यूज | मारो ग्राम पंचायत बिनैका के आश्रित ग्राम लालपुर में शासकीय, गौचर एवं श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर मकान, खेत, बाड़ी और कोठार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे निस्तारी तथा पशुओं के चराई स्थल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्राम लालपुर निवासी कल्याण सिंह ने एसडीएम नवागढ़, सीईओ जनपद पंचायत नवागढ़, तहसीलदार नांदघाट एवं ग्राम पंचायत बिनैका के सचिव को पत्र भेजकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तालाब पार स्थित शासकीय भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण भी किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर तारबंदी कर जमीन घेर ली गई है, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस संबंध में आवास मित्र रविंद्र राजपूत ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्ति के बाद श्मशान भूमि पर बन रहा आवास निरस्त कर दिया गया है। जहां पंचायत को आपत्ति होती है, वहां योजना का लाभ नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *