वीरपुर बीआरसी में प्रतियोगिता आयोजित:बिहार दिवस पर गणित, आर्ट व सामान्य ज्ञान में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

वीरपुर बीआरसी में प्रतियोगिता आयोजित:बिहार दिवस पर गणित, आर्ट व सामान्य ज्ञान में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को वीरपुर (बेगूसराय) स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड स्तरीय गणित, चित्रांकन और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया था। पहले समूह में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी शामिल थे, जबकि दूसरे समूह में कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गणित, सामान्य ज्ञान और चित्रांकन तीनों विषयों में 25-25 अंक निर्धारित किए गए थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा ने बताया कि प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इन्हें जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को वीरपुर (बेगूसराय) स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड स्तरीय गणित, चित्रांकन और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया था। पहले समूह में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी शामिल थे, जबकि दूसरे समूह में कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गणित, सामान्य ज्ञान और चित्रांकन तीनों विषयों में 25-25 अंक निर्धारित किए गए थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा ने बताया कि प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इन्हें जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *