बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर प्रतियोगिता, सम्मानित किया

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर प्रतियोगिता, सम्मानित किया

विभूतिपुर | प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया घाट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आईसीटीएसडी के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली, मेहंदी, क्विज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह उन्मूलन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संदेश देना तथा समाज में बेटियों के महत्व को बताना था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चियों के बीच आईसीटीएसडी की ओर से बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक राम ललित राय एवं वार्डन रीना कुमारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित होती हैं। विभूतिपुर | प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया घाट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आईसीटीएसडी के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली, मेहंदी, क्विज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह उन्मूलन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संदेश देना तथा समाज में बेटियों के महत्व को बताना था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चियों के बीच आईसीटीएसडी की ओर से बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक राम ललित राय एवं वार्डन रीना कुमारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित होती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *