48 लाख बिल बकाया, गांवों की बिजली सप्लाई काटी:सीहोर के 3 और आष्टा के 12 गांवों में प्रभावित; वसूली के लिए कंपनी लगा रही शिविर

48 लाख बिल बकाया, गांवों की बिजली सप्लाई काटी:सीहोर के 3 और आष्टा के 12 गांवों में प्रभावित; वसूली के लिए कंपनी लगा रही शिविर

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सीहोर जिले में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 48 लाख रुपए से अधिक के बकाया बिजली बिलों के चलते सीहोर और आष्टा संभाग के कई गांवों के ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, सीहोर वृत्त के सीहोर संभाग अंतर्गत कुड़ी, बिछौली और मोहनपुरा गांवों के ट्रांसफार्मरों पर 15.69 लाख रुपए की पूरी बकाया राशि थी। भुगतान नहीं होने पर संबंधित ट्रांसफार्मरों को बंद कर दिया गया। आष्टा संभाग: 32.61 लाख बकाया, कई गांव प्रभावित
आष्टा संभाग के शंकरपुर, भीलखेड़ी, कोठरी, निपानिया, छापर, देहमत, हुसेनपुरखेड़ी, चिन्नौटा, अरोलिया, खड़ी, छायन और भानाखेड़ी गांवों के ट्रांसफार्मरों पर 32.61 लाख रुपए का शत-प्रतिशत बकाया सामने आया। इसके चलते इन गांवों की बिजली सप्लाई भी रोक दी गई है। समाधान योजना की समय-सीमा बढ़ी
कंपनी ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ‘समाधान योजना’ के पहले चरण की समय-सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। योजना के तहत बकाया बिजली बिलों के निपटान में छूट और सुविधाएं दी जा रही हैं। आष्टा संभाग के पीपलिया, सलारसी, छायन, हकीमपुर, नीलबड़, मिट्टूपुरा, छापर और अरनियाराम सहित कई गांवों में बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर लगाए गए हैं। यहां उपभोक्ताओं को समाधान योजना की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक लाख रुपए से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से वितरण केंद्र, संभाग और वृत्त स्तरीय कार्यालयों द्वारा लगातार फोन पर संपर्क किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ लेकर बकाया राशि जमा कर सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *