मोगा में 14 अप्रैल को कम्युनिटी वॉकथॉन:आम्बेडकर जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान, डीसी की लोगों से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील

मोगा में 14 अप्रैल को कम्युनिटी वॉकथॉन:आम्बेडकर जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान, डीसी की लोगों से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील

मोगा में नशा मुक्ति अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के दूसरे चरण के तहत 14 अप्रैल को ‘कम्युनिटी वॉकथॉन’ का आयोजन किया जाएगा। यह वॉकथॉन डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को समर्पित होगी और सुबह 6 बजे शुरू होगी। डिप्टी कमिश्नर मोगा, श्री सागर सेतिया ने बताया कि यह वॉकथॉन सरकारी आई.टी.आई. ग्राउंड मोगा से शुरू होकर भूपिंद्रा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा तक जाएगी। इसमें सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी, नागरिक और खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने प्रतिभागियों के लिए पीने के पानी, टी-शर्ट और सर्टिफिकेट की व्यवस्था की है। सेतिया ने कहा कि यह कम्युनिटी वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नशा मुक्त समाज बनाने का एक संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस वॉकथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और नशे के खिलाफ लड़ने का संकल्प लें।
पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के पहले चरण की सफलता के बाद, दूसरे चरण में भी नशों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि वॉकथॉन के पूरे रूट पर सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था, पीने का पानी और रिफ्रेशमेंट के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *