आयुक्त ने दिया पत्रकारों पर हुए हमले की जांच का आदेश

आयुक्त ने दिया पत्रकारों पर हुए हमले की जांच का आदेश

क्राइम रिपोर्टर |दरभंगा पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले को प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। रविवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीके रोड पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों के साथ हुई घटना से आक्रोशित सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि खबर संकलन करते देख पहले उन्हें अभद्र भाषा में रोका गया, फिर धक्का दिया गया और खबर नहीं बनाने की धमकी दी गई। आरोप है कि कैमरा बंद कराने और छीनने का भी प्रयास किया गया, जिससे पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। घटना से आहत पत्रकारों ने सोमवार को सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च करते हुए दरभंगा प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात की और सामूहिक आवेदन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और प्रमंडल स्तर से जांच टीम गठित करने का निर्देश अपने सचिव को दिया। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और तथ्यों के आधार पर जांच कमेटी गठित की जा रही है। क्राइम रिपोर्टर |दरभंगा पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले को प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। रविवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीके रोड पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों के साथ हुई घटना से आक्रोशित सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि खबर संकलन करते देख पहले उन्हें अभद्र भाषा में रोका गया, फिर धक्का दिया गया और खबर नहीं बनाने की धमकी दी गई। आरोप है कि कैमरा बंद कराने और छीनने का भी प्रयास किया गया, जिससे पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। घटना से आहत पत्रकारों ने सोमवार को सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च करते हुए दरभंगा प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात की और सामूहिक आवेदन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और प्रमंडल स्तर से जांच टीम गठित करने का निर्देश अपने सचिव को दिया। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और तथ्यों के आधार पर जांच कमेटी गठित की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *