आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, एसआईआर के साथ प्रॉपर्टी टैक्स सख्ती से वसूलने की हिदायत

आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक, एसआईआर के साथ प्रॉपर्टी टैक्स सख्ती से वसूलने की हिदायत

रायपुर। शहर के आम लोग भले ही हर साल आसानी से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा रहे हैं, लेकिन बड़े बकायेदार और सोसायटी वालों पर करोड़ों रुपए बकाया है। गुरुवार को निगम मुख्यालय में आयुक्त विश्वदीप ने राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें एसआईआर को प्राथमिकता देते हुए बकाया राजस्व जमा कराने की हिदायत दी।

आयुक्त ने कहा कि जितना जरूरी एसआईआर प्रक्रिया है, उसी तरह राजस्व वसूली सुनिश्चित करना होगा। सभी जोन कमिश्नर एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी लापरवाही न करें। राजस्व वसूली में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।

नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को सीएण्डडी वेस्ट, ग्रीन नेट, सड़क बाधा व अन्य कार्यों में प्रभावी तरीके से ई-चालान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू, सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *