मधुबनी में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी:हार्डवेयर व्यवसायी के यहां 38 लाख रुपये की कर चोरी,4 साल से नहीं किया पेमेंट

मधुबनी में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी:हार्डवेयर व्यवसायी के यहां 38 लाख रुपये की कर चोरी,4 साल से नहीं किया पेमेंट

मधुबनी में वाणिज्यकर विभाग, बिहार (पटना) ने कर चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने लोहापट्टी स्थित हार्डवेयर एवं पेंट व्यवसायी हनुमान आयरन स्टोर पर औचक निरीक्षण किया, जिसमें 38 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि प्रतिष्ठान पिछले करीब चार वर्षों से नकद कर का नियमित भुगतान नहीं कर रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा था। विस्तृत जांच में कुल ₹38,02,246.50 की कर चोरी पाई गई। व्यवसायी ने ₹15 लाख नकद जमा कराए निरीक्षण के दौरान कर चोरी स्वीकार किए जाने पर व्यवसायी ने तुरंत ₹15 लाख नकद जमा कर दिए, जबकि शेष राशि जल्द जमा करने का आश्वासन दिया गया, जिसे विभाग ने स्वीकार कर लिया है। वाणिज्यकर विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य व्यवसायियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो कर भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। इस कार्रवाई में राज्यकर संयुक्त आयुक्त धर्मदेव कुमार, उपायुक्त शशि भूषण कुमार, उपायुक्त सिंकेश कुमार और सहायक आयुक्त अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। विभाग ने सभी व्यापारियों से समय पर और नियमानुसार कर भुगतान करने की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी है कि कर चोरी या अपवंचना के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मधुबनी में वाणिज्यकर विभाग, बिहार (पटना) ने कर चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने लोहापट्टी स्थित हार्डवेयर एवं पेंट व्यवसायी हनुमान आयरन स्टोर पर औचक निरीक्षण किया, जिसमें 38 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि प्रतिष्ठान पिछले करीब चार वर्षों से नकद कर का नियमित भुगतान नहीं कर रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा था। विस्तृत जांच में कुल ₹38,02,246.50 की कर चोरी पाई गई। व्यवसायी ने ₹15 लाख नकद जमा कराए निरीक्षण के दौरान कर चोरी स्वीकार किए जाने पर व्यवसायी ने तुरंत ₹15 लाख नकद जमा कर दिए, जबकि शेष राशि जल्द जमा करने का आश्वासन दिया गया, जिसे विभाग ने स्वीकार कर लिया है। वाणिज्यकर विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य व्यवसायियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो कर भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। इस कार्रवाई में राज्यकर संयुक्त आयुक्त धर्मदेव कुमार, उपायुक्त शशि भूषण कुमार, उपायुक्त सिंकेश कुमार और सहायक आयुक्त अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। विभाग ने सभी व्यापारियों से समय पर और नियमानुसार कर भुगतान करने की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी है कि कर चोरी या अपवंचना के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *