IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, 12 भाषाओं में 160 से ज्यादा कमेंटेटर की आवाज

IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, 12 भाषाओं में 160 से ज्यादा कमेंटेटर की आवाज
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च, शुक्रवार से होगी, इससे एक दिन पहले गुरुवार को आगामी सीजन के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया, जिसमें बताया गया कि 160 से ज्यादा लोग 12 भाषाओं में कमेंट्री करते हुए दिखेंगे। 
स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कमेंट्री पैनल में 160 से ज्यादा लोग नजर आएंगे। टूर्नामेंट में फैंस कुल 12 भाषाओं में कॉमेंट्री सुन सकेंगे। जिसमें हिन्दी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड, भोजपुरी, हरयाणवी, मराठी, बांग्ला,गुजराती, पंजाबी और मलयालम शामिल है। 
सभी भाषाओं में एक से बढ़कर एक दिग्गज कमेंट्री का दारोमदार संभालेंगे। मैच में कमेंट्री से चार चांद लग जाते हैं। बताते चलें कि इस बार उमेश यादव और आर अश्विन जैसे दिग्गज भी कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे। बता दें कि, अश्विन पिछले सीजन यानी 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन 2026 सीजन से पहले उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 
इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा और इरफान पठान जैसे दिग्गज हिन्दी बॉक्स में नजर आएंगे। इन दिग्गजों की आवाज सुनने के लिए फैंस हमेशा ही उत्साहित नजर आते हैं। 
हिन्दी कमेंटेटर की लिस्ट
रविचंद्रन अश्विन, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, नवजोत सिंह सिद्धू, संजय बांगर, पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ, अजय जड़ेजा, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, आकाश चोपड़ा, सबा करीम, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी और दीप दासगुप्ता
 
इंग्लिश कमेंटेटर की लिस्ट
एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, इयोन मॉर्गन, केविन पीटरसन, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, एम कार्तिक, इयान बिशप, साइमन डोल, डैनी मॉरिसन, डैरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, एलन विल्किंस, म्पुमेलेलो मबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, डब्ल्यूवी रमन, रौनक कपूर, मिशेल मैकक्लेनाघन, केटी मार्टिन, साइमन कैटिच, हर्षा भोगले और रवि शास्त्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *