पश्चिम चंपारण में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जिला प्रशासन के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक के आदेश पर टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी रतनजोत सिंह ने 28 दिसंबर को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत, जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में 31 दिसंबर तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। स्कूलों की पूर्ण बंदी को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हालांकि, जिलाधिकारी के आदेश में केवल शैक्षणिक गतिविधियों को रोकने की बात कही गई थी, स्कूलों की पूर्ण बंदी को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं था। इसी असमंजस को लेकर मझौलिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा महनवा के विद्यालय अध्यापक सोनू कुमार ने शिक्षकों के विद्यालय आने के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणियां की थीं। शिक्षा विभाग ने इन टिप्पणियों को आपत्तिजनक और शिक्षक आचार संहिता नियमावली के विपरीत माना है। इसी आधार पर संबंधित शिक्षक सोनू कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पश्चिम चंपारण में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जिला प्रशासन के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक के आदेश पर टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी रतनजोत सिंह ने 28 दिसंबर को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत, जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में 31 दिसंबर तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। स्कूलों की पूर्ण बंदी को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हालांकि, जिलाधिकारी के आदेश में केवल शैक्षणिक गतिविधियों को रोकने की बात कही गई थी, स्कूलों की पूर्ण बंदी को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं था। इसी असमंजस को लेकर मझौलिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा महनवा के विद्यालय अध्यापक सोनू कुमार ने शिक्षकों के विद्यालय आने के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणियां की थीं। शिक्षा विभाग ने इन टिप्पणियों को आपत्तिजनक और शिक्षक आचार संहिता नियमावली के विपरीत माना है। इसी आधार पर संबंधित शिक्षक सोनू कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।


