कर्नल निशा कुल्हारी ने किया सेना भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण

बीकानेर| भारतीय सेना की ओर से आयोजित बीकानेर भर्ती रैली 2026 के अंतर्गत मंगलवार को कर्नल निशा कुल्हारी ने भर्ती स्थल का गहन एवं क्रमबद्ध निरीक्षण किया। कर्नल कुल्हारी ने कहा कि भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता आधारित है। योग्य, अनुशासित और समर्पित युवाओं को राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करना ही इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेना में चयन केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है। सेना भर्ती इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान कर्नल कुल्हारी ने सर्वप्रथम 1.6 किलोमीटर दौड़ स्थल का अवलोकन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *