बांका में दो बाइकों की टक्कर, एक बच्चे की मौत:8 घायल, खड़ी बाइक को पीछे से मारी टक्कर; भागलपुर रेफर

बांका में दो बाइकों की टक्कर, एक बच्चे की मौत:8 घायल, खड़ी बाइक को पीछे से मारी टक्कर; भागलपुर रेफर

बांका टाउन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान ककना गांव निवासी समल कुमार के रूप में हुई है। समल कुमार की मौत के बाद उसके परिजनों में दुख का माहौल है। इस घटना से गांव में भी लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद मासूम बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सैलून जाते समय से हादसा, दूसरी बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, कमलडीह गांव निवासी सोनू कुमार, छोटू कुमार, अमर कुमार और विक्रम कुमार एक बाइक पर सवार होकर सैलून जा रहे थे। लक्ष्मीपुर गांव के पास विक्रम कुमार ने अपनी बाइक रोक दी और गांव के कुछ अन्य बच्चों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी आठ बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ये बच्चे हो गए जख्मी हादसे में कमलडीह गांव के सोनू कुमार, छोटू कुमार, अमर कुमार, विक्रम कुमार और सत्यम कुमार घायल हुए हैं। वहीं, ककना गांव के समल कुमार, रूपेश कुमार और सचिन कुमार भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने समल कुमार, रूपेश कुमार, सत्यम कुमार और छोटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था।जहां इलाज के दौरान सलम कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना अध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका टाउन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान ककना गांव निवासी समल कुमार के रूप में हुई है। समल कुमार की मौत के बाद उसके परिजनों में दुख का माहौल है। इस घटना से गांव में भी लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद मासूम बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सैलून जाते समय से हादसा, दूसरी बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, कमलडीह गांव निवासी सोनू कुमार, छोटू कुमार, अमर कुमार और विक्रम कुमार एक बाइक पर सवार होकर सैलून जा रहे थे। लक्ष्मीपुर गांव के पास विक्रम कुमार ने अपनी बाइक रोक दी और गांव के कुछ अन्य बच्चों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी आठ बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ये बच्चे हो गए जख्मी हादसे में कमलडीह गांव के सोनू कुमार, छोटू कुमार, अमर कुमार, विक्रम कुमार और सत्यम कुमार घायल हुए हैं। वहीं, ककना गांव के समल कुमार, रूपेश कुमार और सचिन कुमार भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने समल कुमार, रूपेश कुमार, सत्यम कुमार और छोटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था।जहां इलाज के दौरान सलम कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना अध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *