घने कोहरे में 2 ट्रकों की टक्कर, 2 घायल:गाड़ी में फंसे ड्राइवर को जेसीबी से निकाला, हादसे के बाद NH-74 पर डेढ़ घंटे ट्रैफिक जाम

घने कोहरे में 2 ट्रकों की टक्कर, 2 घायल:गाड़ी में फंसे ड्राइवर को जेसीबी से निकाला, हादसे के बाद NH-74 पर डेढ़ घंटे ट्रैफिक जाम

मुजफ्फरपुर में रविवार की सुबह घने कुहासे के बीच 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे जेसीबी के मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एनएच-74 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक से डेढ़ घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया, फिर यातायात बहाल हो सका। घटना बिशनपुर सरैया पंचायत के नोएडा पेट्रोल पंप के पास की है। हादसे की तस्वीरें… एक ट्रक धान लेकर साहिबगंज की ओर जा रहा था पुलिस के अनुसार ट्रक (BR06D-1282) पारू की ओर से साहिबगंज की जा रहा था। ट्रक में धान लदा था। वाहन के मालिक कुलदीप यादव हैं, जिसे चालक सुजीत कुमार चला रहे थे। सुजीत मठऔलिया थाना क्षेत्र के बैसारा गांव निवासी हैं, जो घायल हैं। हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दूसरा ट्रक (UP57T-2371) है। जो खाली था। ट्रक के चालक यूपी के कुशीनगर निवासी शैलेंद्र कुमार हैं। जो ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थिति गंभीर होने पर मौके पर JCB मशीन मंगाई गई और केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत देवरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवरिया थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू कार्य की निगरानी की और दोनों घायल चालकों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह घना कुहासा और विजिबिलिटी का कम होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर में रविवार की सुबह घने कुहासे के बीच 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे जेसीबी के मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एनएच-74 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक से डेढ़ घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया, फिर यातायात बहाल हो सका। घटना बिशनपुर सरैया पंचायत के नोएडा पेट्रोल पंप के पास की है। हादसे की तस्वीरें… एक ट्रक धान लेकर साहिबगंज की ओर जा रहा था पुलिस के अनुसार ट्रक (BR06D-1282) पारू की ओर से साहिबगंज की जा रहा था। ट्रक में धान लदा था। वाहन के मालिक कुलदीप यादव हैं, जिसे चालक सुजीत कुमार चला रहे थे। सुजीत मठऔलिया थाना क्षेत्र के बैसारा गांव निवासी हैं, जो घायल हैं। हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दूसरा ट्रक (UP57T-2371) है। जो खाली था। ट्रक के चालक यूपी के कुशीनगर निवासी शैलेंद्र कुमार हैं। जो ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थिति गंभीर होने पर मौके पर JCB मशीन मंगाई गई और केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत देवरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवरिया थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू कार्य की निगरानी की और दोनों घायल चालकों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह घना कुहासा और विजिबिलिटी का कम होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *